आखिर क्यों सिर्फ सफ़ेद रंग का ही होता है हवाई जहाज? काला या नीला ना होने की है खास वजह
इंसान अपनी जिंदगी में कई चीजें हर रोज आंखों के सामने देखता है. इन चीजों को देखने के लिए आंखें इतनी आदी हो जाती हैं कि फिर उस चीज के प्रति हमारा दिमाग कोई सवाल ही खड़ा नहीं करता. लेकिन अगर दिमाग पर जोर डाला जाए तो नॉर्मल सी दिखने वाली चीजें भी कई बार आपको हैरान कर देगी. अब ज़रा हवाई जहाज को ही देख लीजिये. इसमें ऐसी कई विशेषताएं है जिसके कारण ये हवा में उड़ सकती है. वैसे तो हवाई जहाज में ऐसी कई छोटी-बड़ी चीजें हैं जो हैरान करने वाली हैं. लेकिन इनके सफ़ेद रंग के होने की वजह क्या आपको पता है? आपने कई बार अपनी जिंदगी में प्लेन देखा होगा. उसपर आप बैठे भी होंगे. लेकिन इस सवाल के बारे में आपने कभी सोचा ही नहीं होगा कि ये सफ़ेद ही क्यों होता है? ना सिर्फ हवाई जहाज, ज्यादातर हेलीकॉप्टर भी आपको सफ़ेद रंग के ही दिखेंगे. आसमान में उड़ते इन विमानों के सफ़ेद होने की बात यूं ही इत्तेफाक नहीं है. इसके पीछे एक कारण है, जिसे ज्यादातर लोग नहीं जानते. आइये आपको बताते हैं वो ख़ास कारण बेहद लॉजिकल है वजह हवाई जहाज को सफ़ेद रंग का रखने के पीछे कारण काफी लॉजिकल है. सफ़ेद रंग किसी भी अन्...