Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #सेहत #water

सही तरीके से नहीं पिएंगे पानी तो हो जाएंगे इन गंभीर बीमारियों का शिकार

Image
✍️राज कबीर पानी हमारे जीवन के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी चीज़ है। बिना पानी के हमारा शरीर और सभी अंगों के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। पानी, खाना को पचाने, मेटाबॉलिज़्म और वज़न घटाने जैसे ज़रूरी काम करता है। गर्मी के मौसम में पसीना आने की वजह से शरीर को ज़्यादा पानी की ज़रूरत पड़ती है। वहीं, अगर पानी कम पिया जाए, तो इससे कब्ज़, कमज़ोरी आदि के साथ जान भी जा सकती है। पानी न सिर्फ अंगों को नमी पहुंचाता है, बल्कि यह इलेक्ट्रोलाइट, ब्लड प्रेशर और तापमान को संतुलित रखता है, जोड़ों को चिकनाई देता है और सेल्स की सेहत को बढ़ावा देता है। इसलिए पानी की सही मात्रा शरीर में जाना बेहद ज़रूरी है और साथ ही ज़रूरत से ज़्यादा पानी न पीना भी ज़रूरी है। पहले बैठें और फिर पिएं जब भी प्यास लगे, तो हमेशा पहले आराम से बैठें और फिर पानी पिएं। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ता है, जिससे जोड़ों में फ्लूएड्स जमते हैं, और अर्थराइटिस और हड्डियों से जुड़ी दूसरी बीमारियों का कारण बनते हैं। बैठकर पानी पीने से मांसपेशियां और नर्वस सिस्टम शांत रहता है और खाना सही तरीके स...