Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #सेहत #

ज्यादा दवाएं खाना किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, ऐसे में किडनी की विशेष देखभाल करना बहुत जरूरी है। इस लेख में जानें 4 ऐसे खास घरेलू तरीकों के बारे में जिनकी मदद से किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Image
✍️ राज कबीर आजकल लोगों का लाइफस्टाइल बहुत बिगड़ गया है, दिनभर बैठे रहना और बैलेंस डाइट न लेना आजकल बहुत ही आम हो गया है। यही कारण है कि लोगों को बार-बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रहने लगी हैं। समय की कमी और पैसे की बर्बादी के डर से कुछ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ही दवाएं ले लेते हैं। आपके घर में भी कोई न कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो खुद गूगल से सर्च करके दवाएं ले आता है। आपको बता दें कि ये दवाएं काम तो करती हैं, लेकिन इनका सीधा असर किडनी पर पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किडनी ही इन दवाओं के केमिकलों को फिल्टर करके शरीर से बाहर निकलती है। ठीक इसी प्रकार क्रोनिक बीमारियों से ग्रसित लोग जैसे डायबिटीज व हाई बीपी आदि के मरीजों की किडनी को भी दवाओं से खतरा रहता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है, कि कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हालांकि, हम आपको कुछ घरेलू तरीकों के बारे बताने वाले हैं, जो आपकी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे - 1. खूब खाएं पानी में भीगे खजूर (dates for kidneys) खजूर के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आपको भी पता ही होगा, लेकिन बहुत ही ...

रोज़ खाने की ये चीज़ें, बन जाती हैं एसिडिटी की बड़ी वजह!

Image
✍️राज कबीर एसिडिटी पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जो किसी को भी परेशान करके रख सकती है। एसिडिटी एक ऐसी दिक्कत है, जो एसिड रीफ्लक्स, सीने में जलन या फिर अपच जैसी पेट से जुड़ी दिक्कतों की भी वजह बनती है। अगर आपका पेट कमज़ोर है, तो आपको अक्सर इस तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। एसिडिटी अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद या फिर रात के समय होती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाई लेनी ही पड़ती है। हालांकि, कभी आपने सोचा है कि आपकी डाइट में ऐसी क्या चीज़ें हैं, जो एसिडिटी का कारण बनती हैं? नहीं, तो आज हम बता रहा हैं ये 5 आम खाने की चीज़ों के बारे में जो आपकी इस समस्या के पीछे हैं। ज़रूरत से ज़्यादा मसाले अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें मसालेदार खाना पसंद है, खासतौर पर खाने में हरी मिर्च, तेज़ मिर्च वाली चटनी, चिली फ्लेक्स, तो आपको यकीनन एसिडिटी की भी समस्या होगी। एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए आपको मसालेदार और मिर्ची वाले खाने से भी दूरी बनाने की ज़रूरत होगी। रोज़ाना इस तरह का खाना सीने में जलन और एसिडिटी का कारण बनता है, जिसे ठीक करने में महीनों लग सकते हैं। अचार ...

सर्दियों का मौसम में अदरक, अंडा, सूप और दूध का करें सेवन, शरीर में बढ़ाती है अंदरूनी गर्मी …

Image
सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है. वैसे तो खान-पान के मामले में इस मौसम में आने वाली सब्जियों और फलों का कोई जवाब नहीं है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं, हम जो खाते हैं उसका प्रभाव सीधे हमारे शरीर पर पड़ता है. यही कारण है कि ठंड के मौसम में हमें उन चीजों के सेवन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जो शरीर को अंदरूनी गर्मी प्राप्त करने में मदद करती हैं. सर्दियों में कीजिए अदरक का सेवन अदरक हर घर में मौजूद सबसे बेहतरीन औषधियों में से एक है. चाय से लेकर भोजन के स्वाद बढ़ाने तक के लिए अदरक का उपयोग किया जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अदरक न केवल सर्दियों के दौरान शरीर को गर्म रखता है, बल्कि इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी होते हैं, जो पाचन को ठीक रखने के साथ कई तरह के संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं सर्दियों में कीजिए अदरक का सेवन अदरक हर घर में मौजूद सबसे बेहतरीन औषधियों में से एक है. चाय से लेकर भोजन के स्वाद बढ़ाने तक के लिए अदरक का उपयोग किया जाता है. स्वास्थ्य...

इस तरह दूर होगी दांतों की कैविटी.कुछ नुस्खे आएंगे काम.खुद माउथवॉश बना सकते हैं आप.

Image
🙏🏻लाइफस्टाइल Written by✍️ राज कबीर  Tooth Cavity Home Remedies: अगर आपके दांतों में सड़न के कारण दर्द रहने लगा है और मुंह से बदबू भी आती है तो ये टिदांतों में कई कारणों से सड़न हो सकती है. इस सड़न को आम भाषा में कीड़े लगना भी कहते हैं. ज्यादातर पीछे वाले दांतों में यह सड़न (Cavity) होती है जो अंदर ही अंदर दांतों को खोखला कर देती है. दांतों की सतह पर काले रंग के तिल के आकार की कैविटी नजर आती है. इस कैविटी से दांत खोखले होने से उनके टूटकर गिरने की नौबत आ जाती है. वहीं, दांतों में दर्द, मुंह से खून होना और दांतों का पीलापन जैसे लक्षण भी नजर आने लगते हैं. इस कैविटी को दूर करने या कहें इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं लौंग का तेल   दिन में 2 से 3 बार लौंग का तेल (Clove Oil) इस्तेमाल करने पर कैविटी ठीक होने में मदद मिल सकती है. इस तेल के एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की सड़न को दूर करने में कारगर हैं. रूई में लौंग का तेल डालकर कैविटी वाले दांत पर सीधे लगाया जा सकता है.  अमरूद के पत्ते एंटीमाक्रोबियल गुणों से भरप...

नारियल तेल में मिलाएं ये एक चीज सफ़ेद बालों को कर देगी काला और उनके विकास मे होगी लाभ करी.

Image
नारियल तेल बालों को बढ़ने और हेल्दी रहने में मदद करने के लिए पोषण देता है. बालों को पोषण देने का एक प्राकृतिक तरीका है नींबू के रस और नारियल के तेल के मिश्रण का उपयोग करना. आज कई लोग कम उम्र में ही सफेद बालों और बालों के झड़ने से परेशान रहते हैं. यही कारण है कि बहुत से लोग अपने बालों को सफेद होने से बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की कोशिश करते हैं. सफेद बालों को काला करने के उपाय के तौर पर नारियल तेल और नींबू के रस का उपयोग किया जाता है. मेलेनिन वह हार्मोन है जो हेयर पिगमेंटेशन का कारण बनता है. यह बालों को रंग देने के लिए जिम्मेदार होता है. माना जाता है कि नारियल के तेल में कुछ चीजें मिलाकर बालों पर लगाने से ये सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकता है. ये बालों को बढ़ने और हेल्दी रहने में मदद करने के लिए पोषण देता है. बालों को पोषण देने का एक प्राकृतिक तरीका है नींबू के रस और नारियल के तेल के मिश्रण का उपयोग करना. क्या नींबू सफेद बालों के लिए अच्छा है? | Is Lemon Good For Gray Hair? लंबे समय से लोग नींबू का इस्तेमाल घरेलू और प्राकृतिक बालों की देखभाल के उपाय...

घी और शक्कर मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

Image
✍️राज कबीर आयुर्वेद में घी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। हेल्दी फैट्स से भरपूर घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। घी विटामिन A, C, D, K के अलावा कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप घी में शक्कर मिलाकर इसका सेवन या प्रयोग करते हैं, तो इससे भी स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिल सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो घी और शक्कर का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको घी में शक्कर मिलाकर खाने के 5 फायदे बता रहे हैं। घी में शक्कर मिलाकर खाने के फायदे- Ghee With Shakkar Health Benefits In Hindi 1 . शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है डायटीशियन गरिमा के अनुसार शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में घी और शक्कर का मिश्रण बहुत फायदेमंद है। शरीर में जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थ कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकते हैं। ऐसे में घी और शक्कर खाना बहुत लाभकारी है। 2.इम्यूनिटी मजबूत होती है डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर दोपहर के भोजन के द...

जिमीकंद एक गुणकारी सब्जी जिसे खाने से मिलेंगे शरीर को गुणकरी लाभ.

Image
✍️राज कबीर जिमीकंद एक गुणकारी सब्जी है। देखने में मिट्टी के रंग की यह सब्जी जमीन के नीचे उगती है। इसे सूरन के नाम से भी जाना जाता है। जिमीकंद बवासीर से लेकर कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों से बचाए रखता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन बी1 और फोलिक एसिड होता है। साथ ही जिमीकंद में पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फोरस भी पाया जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि जिमीकंद खाने से क्या फायदे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार जिमीकंद उन लोगों को नहीं खाना चाहिए, जिनको किसी भी प्रकार का चर्म रोग हो। जिमीकंद ड्राई, कसैला, खुजली करने वाला होता है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेदाचार्य एके गर्ग के मुताबिक, आयुर्वेद में जिमीकंद जड़ औषधि के रूप में प्रयुक्त होती है। पेट से जुड़े रोगों के लिए इसका सेवन रामबाण की तरह होता है। यह दिमाग तेज करने में भी मदद करता है। जिमीकंद खाने से मेमोरी पावर बढ़ती है। साथ ही यह अल्जाइमर रोग होने से भी बचाता है। दिमाग को तेज करने के लिए जिमीकंद को अपने आहार में शामिल करें। जिमीकंद का प्रयोग बव...

नंगे पांव टहलने के लिए निकालें वक्त, इन 4 फायदों को जानकर खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

Image
✍️राज कबीर मौजूदा दौर में लोगों की सेहत काफी ज्यादा बिगड़ने लगी है. बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल तो इसके लिए जिम्मेदार है ही, और साथ में इस एक बड़ा कारण ये है कि इंसान खुद को प्रकृति से दूर करता जा रहा है. पहले घास पर नंगे पांव टहलने का चलन काफी ज्यादा था, लेकिन अब ये ट्रेंड काफी कम हो गया है. जब आप नंगे पैर हरी घास पर चलते हैं तो आपके तलवे ज्यादा जोर से दबने की वजह से आपके कई अंग नियंत्रित हो जाते हैं क्योकि ग्रीन ग्रास मे घाव को ठीक करने की ताकत होती है. धरती पर नंगे पाव चलने के वैज्ञानिक लाभ सामने आने से पहले ही घर के बड़े बुजुर्ग इसकी सलाह दिया करते थे. आइए जानते है खुले पैर चहलकदमी के बेहद अनोखे फायदों के बारे में. 1.नींद न आने की परेशानी होगी दूर ये नींद न आने की समस्या को ठीक करने मे कारगर होता है. अगर आप रात को ठीक से सो नही पा रहे हैं, तो आप इनसोमनिया के शिकार हो सकते हैं. ये एक प्रकार का गंभीर परेशानी है. ऐसा माना जाता कि नंगे पैर हरी घास पर चलने से आपकी अनिद्रा ठीक हो सकती है और आपकी स्लीप टाइमिंग और स्लीप साइकल सही हो जाएगी. 2. सूजन को कम करने में मददगार ...

इन फलों का रोजाना करें सेवन, पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा और भी मिलेंगे कई फायदे

Image
✍️राज कबीर कई लोग वजन कम करने के लिए कम खाना खाते हैं या भूखा रहकर तेजी से वजन घटाने की कोशिश करते हैं. इस तरह से आप अपना वजन तो कम कर सकते हैं लेकिन कम खाने या भूके रहने से आपकी सेहत खराब हो सकती है. बता दें सही तरह से डाइट न लेने से आपके शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसकी वजह से आपका शरीर कमजोर हो सकता है. इतना ही नहीं आपके शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं. इसलिए अगर आप अपने पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो आप कुछ फलो को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आपको किन फलों अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. बैली फैट कम करने के लिए खाएं ये फल- 1.कीवी- कीवी वजन कम करने वाले फूड में से एक है. ऐसा इसलिए क्योंकि कीवी में विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इतना ही नहीं कीवी के बीज खाना पचाने में मदद करते हैं. वहीं कीवी के हरे भाग में घुलनशील फाइबर पाया जाता है. जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. वहीं अगर आपका मीठा खाने का मन कर रहा है तो आप कीवी का सेवन कर सकते हैं. 2. सेब-   क...