बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद है दूध में इस सूखे मेवे को डालकर पीना, पाचन से लेकर वजन तक तक मे डालता है असर जरूर करें सेवन
✍️राज कबीर सूखे मेवों में अनेक एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं. लेकिन, इन्हें दूध (Milk) में डालकर पीने पर कुछ कम असर नहीं दिखता बल्कि इनके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं. ऐसा ही एक सूखा मेवा (Dry Fruit) है जिसे दूध के साथ पीने पर शरीर को सबसे ज्यादा लाभ मिलता है. यह सूखा मेवा है खजूर. इसमें फाइबर, कार्ब्स, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, ई, जिंक, फॉस्फोरस, पौटेशियम, कॉपर और आयरन भी पाया जाता है. यहां जानिए खजूर (Dates) को दूध के साथ पीने पर शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है और किस तरह से यह दूध सेहत के लिए अच्छा है. दूध मे खजूर डालकर पीने के फायदे दूध और खजूर का एकसाथ सेवन करने के लिए 3 से 4 खजूर को दूध में रातभर भिगोकर रखा जाता है. अगली सुबह इस दूध को पीते हैं और इन भीगे हुए खजूर (Soaked Dates) को खाते हैं. इस दूध में बिल्कुल भी चीनी या शहद डालने की जरूरत नहीं होती क्योंकि खजूर प्राकृतिक रूप से बेहद मीठा होता है. हड्डियों के लिए है अच्छा दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और हड्डियों की सेहत (...