Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #बॉलीवुड

4 पैर और 4 हाथ वाली बच्ची को सोनू सूद ने दिया नया जीवन, सफल रहा ऑपरेशन

Image
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भले ही फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हो मगर असल ज़िंदगी में वो गरीबों के लिए मसीहा हैं। पिछले दिनों बिहार के नवादा जिले के एक गरीब परिवार में चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची चौमुखी का वीडियो वायरल हुआ। गरीब परिवार की बच्ची चौमुखी के चार हाथ और चार पैर थे जिसके इलाज के लिए परिवार के पास पैसा नहीं था। मदद के लिए बच्ची का परिवार भटक रहा था पर सरकारी महकमे से किसी ने मदद नहीं की जिसके बाद फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्ची का इलाज शुरू हो चुका है। सोनू सूद की मदद से करीब सात घंटे के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटा दिए गए हैं। किरण अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 7 घंटों के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटाकर उसे नई जिंदगी दी। चौमुखी वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव की रहने वाली है। जन्म के समय से ही चौमुखी के पेट से दो हाथ और दो पैर निकले हुए थे। इतना ही नहीं चौमुखी के परिवार के कई लोग दिव्यांग हैं। पर गरीबी के कारण किसी का इलाज नहीं ह...