सुपरफूड है मखाना, लेकिन कभी सोचा है क्यों आता है इतना महंगा?
✍️राज कबीर मखाना सुपरफूड है मील्स के बीच भूख लगने पर मखाने स्नैक के तौर पर खाए जा सकते हैं। यह न सिर्फ आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं बल्कि शरीर को कई तरह से फायदा भी पहुंचाते हैं। लेकिन यह इतने महंगे क्यों आते हैं? मखाना भारत में एक पॉपुलर स्नैक है, जिसे अंग्रेज़ी में फॉक्स नट्स या फिर पफ्ड लोटस सीड्स भी कहा जाता है। पिछले कुछ समय में मखाने हेल्दी स्नेक के तौर पर काफी पॉपुलर हो गए हैं। कमल के यह स्वादिष्ट बीज़ों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इन्हें औषधि से कम नहीं बनाते। इसलिए आज के ज़माने में यह एक पर्फेक्ट स्नैक का काम करते हैं। मखाने में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से हर किसी को इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए। हालांकि, इनका दाम समय के साथ काफी बढ़ गया है। दुनियाभर में 90 फीसदी मखाना बिहार से आता है, जो बेहद कम लोग जानते हैं। तो आज बताते हैं कि आखिर यह इतना महंगा क्यों होता जा रहा है।औषधीय गुणों से भरा मखाना मखाने में मौजूद पोषक तत्व, मूत्रवर्धक, सूजन और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में भी मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा कमल के ये बीज, खराब प...