कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स
✍️ राज कबीर लगातार बढ़ रहे कोरोना के खतरे के बीच इम्यूनिटी मजबूत बनाने पर जोर देना बेहद जरूरी है. जानिए वो कौनसे फूड्स हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं. कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर वैश्विक रूप से सभी पर मंडराने लगा है. कोरोना वैरिएंट B.F7 (Corona Variant BF7) के मामले चीन के साथ-साथ भारत में भी सामने आने लगे हैं. ऐसे में एकबार फिर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने पर ध्यानकेंद्रित करना आवश्यक है. रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी हमें कोरोना वायरस से बचा सकती है. खानपान में उन चीजों को शामिल करें जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में असरदार होती हैं. इन फूड्स में विटामिन सी, विटामिन डी, जिंक और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी दुरुस्त करते हैं. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए फूड्स | Foods For Strong Immunity संतरा विटामिन सी से भरपूर संतरा (Orange) इम्यूनिटी बढ़ाने वाला फल है. इस सिट्रस फ्रूट को मिड मॉर्निंग और इवनिंग स्नैक में खाना सबसे अच्छा रहता है. वैसे तो इसे किसी भी समय खाया जा सकता है लेकिन सुबह 11 बजे और ...