शुगर को बिना दवाइयों के करना है कंट्रोल, तो शुरू कर दें काले चने का पानी पीना
राज कबीर काला चना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद ऑप्शन है। कई सारे न्यूट्रिशन से भरपूर काले चने का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए तो और भी ज्यादा फायदेमंद है। तो कैसे करना है इसका सेवन आइए जानते हैं। डायबिटीज़ की बीमारी इस कदर फैलती जा रही है कि इससे बड़े ही नहीं बच्चे भी तेजी से प्रभावित हो रहे हैं। जिसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हम और हमारी कुछ आदतें हैं। लेकिन इन आदतों में जरूरी बदलाव और सुधार करके काफी हद तक डायबिटीज़ के होने की संभावनाओं को कम किया जा सकता है और अगर आपको पहले से ही डायबिटीज़ है तो आसानी से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में भी रखा जा सकता है। मधुमेह में खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। तो आज हम एक ऐसी चीज़ के बारे में जानेंगे, जिसका सेवन है मधुमेह में है बेहद फायदेमंद। काले चने का पानी :- डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है वरना ये और कई दूसरी समस्याओं की वजह बन सकता है। तो इसे कंट्रोल रखने में काले चने का पानी पीना काफी कारगर होता है। काले चने में स्टार्च के साथ-साथ ऐमिलोज नाम का एक विशेष तत्व मौजूद हो...