कुछ फूड साथ खाने नहीं हैं सही.सेहत पर पड़ता है विपरीत प्रभाव.पपीते के साथ खासकर कुछ खाने से पहले रखना चाहिए ध्यान.
✍️राज कबीर पपीता एक ऐसा फल है जिसे पचाना बेहद आसान है और खाने में भी इसका स्वाद कुछ कम नहीं होता है. लेकिन, पपीते (Papaya) के साथ किसी दूसरी चीज को खाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसे बहुत से फूड है जो पपीते के साथ खाने पर सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक (Harmful) साबित हो सकते हैं. आइए जानें पपीते के साथ किन फूड्स का कोंबिनेशन (Food Combination) बुरा है और आपको इन्हें पपीते के साथ क्यों नहीं खाना चाहिए. पपीते के साथ ना खाए जाने वाले फूड | पपीता और नींबू नींबू और पपीते (Lemon and papaya) के कोंबिनेशन को घातक तक कह दिया जाता है. इन दोनों को खासतौर से एकसाथ नहीं खाना चाहिए. इससे अनीमिया और हीमोग्लोबिन इंबैलेंस होता है और बच्चों को इससे भारी नुकसान हो सकता है. पपीता और संतरा नींबू की ही तरह संतरा (Orange) भी खट्टा होता है जबकि पपीता एक मीठा फल है. इन दोनों को साथ खाने पर शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे पेट की गड़बड़ी, अपच, दस्त और पेट में दर्द हो सकता है. पपीता और दही दही को यूं तो कई फ लों को साथ अक्सर ही ख...