सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता मक्खन, कैंसर से बचाने के साथ देता है ये फायदे जरूर करें सेवन
✍️ राज कबीर मक्खन किसको पसंद नहीं आता। इसे आप ब्रेड पराठे सैंडविच पर लगाकर खा सकते हैं या फिर दाल सब्ज़ी मैगी में भी डाल सकते हैं। मक्खन किसी भी डिश में शामिल किया जा सकता है जिससे खाने का स्वाद डबल हो जाता है। पिछले काफी दिनों से दिल्ली और एनसीआर में मक्खन की कमी हो गई है। बाज़ारों और यहां तक कि ऑनलाइन शॉपिंग एप्स में भी मक्खन आउट ऑफ स्टॉक जा रहा है। मक्खन एक ऐसी चीज़ है, जिसका ज़्यादातर लोग लगभग रोज़ाना इस्तेमाल करते हैं। खासतौर पर इसे सुबह के नाश्ते में खूब खाया जाता है। यही वजह है कि बाज़ार में इसकी कमी ने सभी को परेशान कर दिया है। जानें मक्खन खाने के कुछ बेहतरीन फायदे दिल और लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद मक्खन कोलाइन से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्क्यूलेशन को बढ़ावा देता है और फैटी लिवर की बीमारी को कम करता है। स्टडी के मुताबिक, मक्खन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की संख्या को बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का ख़तरा कम होता है। वज़न को कंट्रोल करने में मिलती है मदद मक्खन फैटी एसिड्स से भरा होता है, जो शरीर में फैट्स की मात्रा को नहीं बढ़ाते। अगर इसका सेव...