सुबह उठते ही कमजोरी और थकान के कारण दिन भर रहते हैं सुस्त? खाएं ये 5 एनर्जी बढ़ाने वाले लड्डू
क्या आपको सुबह उठते ही कमजोरी और थकान महसूस होती है। या कई बार ये कमजोरी आपको पूरे दिन महसूस होती है और आप सुस्त रहते हैं। ये किसी भी कारण से हो लेकर ये आपके काम काज को प्रभावित कर सकता है। साथ ही पूरे दिन आपकी प्रोडक्टिविटी लो रह सकती है। ऐसे में आप ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कि आपकी कमजोरी दूर करे। तो, ऐसे में आप कमजोरी दूर करने के लिए लड्डू (Energy booster ladoo in hindi) खा सकते हैं। तो, आइए आज हम आपको 5 प्रकार के लड्डू (types of laddu) बताते हैं जिन्हें आप एनर्जी बढ़ाने के लिए खा सकते हैं। कमजोरी दूर करने के लिए 5 लड्डू-Energy booster ladoo 1. उड़द की दाल के लड्डू-Urad dal laddu उड़द की दाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इसे दिल,लीवर और किडनी के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसके अलावा उड़द का दाल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भी होता है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए इन तमाम गुणो को ध्यान में रख कर आप उड़द के लड्डू बना कर इसे खा सकते हैं। इसे खाने से सुबह से आपके शरीर में एनर्जी रहेगी और खास बात ये है कि इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि क्...