चाहते हैं कि बढ़ जाए बच्चों की लंबाई तो खिलाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, इस डाइट से Height में दिखेगा असर
✍️राज कबीर ऐसी बहुत सी खाने की चीजें हैं जिन्हें बच्चों को खिलाने पर उनकी लंबाई बढ़ने में मदद मिलती हैं. इन चीजों को बच्चों को रोजाना खिलाया-पिलाया जा सकता है. बच्चे बड़े होते जाते हैं तो माता-पिता को यह चिंता खाने लगती है कि उनकी उम्र के साथ-साथ लंबाई भी बढ़ रही है या नहीं. बच्चों की वृद्धि और विकास उन्हें मिलने वाले पोषण और आस-आसपास के वातावरण पर अत्यधिक निर्भर करता है. पोषण की बात की जाए तो अगर बच्चों की डाइट (Children's Diet) में उन्हें जरूरी मात्रा में सेहत को फायदा पहुंचाने वाले तत्व नहीं मिलेंगे तो या तो उनके शरीर का वजन उनकी उम्र के अनुसार नहीं दिखेगा या फिर उनकी लंबाई (Children's Height) और कभी-कभी दोनों ही उम्र के हिसाब से सही नहीं होंगे. इसीलिए बच्चों के खानपान का विशेष ख्याल रखा जाना जरूरी होता है. निम्न खाने की कुछ ऐसी ही चीजों का जिक्र किया गया है जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाने पर बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद मिलती है. दूध बच्चों के लिए दूध (Milk) बिना किसी दोराय सबसे सेहतमंद चीजों में से एक है. दूध में पाए जाने वाला कैल्शियम और प्रोटीन बच्चों की हड्डियो...