विटामिन डी की कमी भी आपकी नींद हराम होने का एक कारण है. पर्याप्त मात्रा मे ले विटामिन्स
✍️राज कबीर अध्ययन से पता चलता है कि विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) भी आपकी नींद हराम होने का एक कारण है. अगर आप भी 7 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें कि ये कौन से न्यूट्रिएंट की वजह से हो सकता है.सुबह उठने में आलस आना या देर तक सोने की आदत बहुत लोगों को होती है, लेकिन कई लोग नींद न आने की समस्या (Insomnia) से परेशान रहते हैं. इसके सामान्य कारण कमरे का तापमान, ब्लू लाइट रिस्क, कैफीन और बहुत हो सकते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपका पोषण भी आपको आलसी और नींद की कमी (Lack Of Sleep) का बन सकता है. विटामिन डी एक अच्छी रात की नींद को गंभीरता से प्रभावित कर सकता है. अध्ययन से पता चलता है कि विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) भी आपकी नींद हराम होने का एक कारण है. अगर आप भी 7 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें कि ये कौन से न्यूट्रिएंट की वजह से हो सकता है. विटामिन डी और नींद के बीच संबंध | Relation Between Vitamin D And Sleep माना जाता है कि विटामिन डी रिसेप्टर्स मस्तिष्क के कई क्षेत्रों में पाए जाते हैं जो नींद को नियंत्रित करते हैं. नींद की क्वालिटी में व...