क्या एलोवेरा को रातभर के लिए बालों में लगाना सही है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
रात में बालों पर एलोवेरा लगाने से आपको किसी तरह का नुकसान नही होता है। लेकिन इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखे। स्किन से लेकर बालों की चमक को बढ़ाने के लिए एलोवेरा लगाने की सलाह दी जाती है। इससे बालों और स्किन को काफी फायदा होता है। कई लोग रात के समय एलोवेरा अपनी स्किन पर एप्लाई कर लेते हैं, लेकिन बालों पर एप्लाई करने से डरते हैं। इसका कारण, लोगों का मानना है कि रात के समय बालों पर एलोवेरा लगाने से बाल डैमेज हो सकते हैं। साथ ही इससे ठंड भी लग सकती हैं। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने दिल्ली के द्वारका के डर्मेटोलॉजिल्ट डॉक्टर एसके कश्यप से बातचीत की। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं रात को बालों में एलोवेरा लगाने से क्या होता है ? रात को बालों में एलोवेरा लगाने से क्या होता है? डॉक्टर एसके कश्यप का कहना है कि रात के समय बालों में एलोवेरा लगाना सेफ होता है। इससे आपके बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। हालांकि, ठंड के मौसम में इसे रात के समय बालों पर लगाने से बचें। क्योंकि एलोवेरा स्वभाविक रूप से ठंडा होता है, जिसकी वजह कुछ लोगों को सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। ह...