बालों को बनाना चाहते हैं सुंदर और मजबूत, तो गुलाब जल का शुरू कर दें इस्तेमाल
प्रदूषण के कारण बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं, इसलिए उनकी सही देखभाल जरूरी हो जाती है. बाजार में कई तरह के हेयर प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन उनमें कई तरह के केमिकल मिले होते हैं. जिनसे बालों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद हैं. बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए भी गुलाब जल के फायदे देखे जा सकते हैं. इससे संबंधित एक रिसर्च में साफ तौर से इस बात की जानकारी मिलती है कि डैंड्रफ को नियंत्रित करने में गुलाब एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. गुलाब में एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं. बालों के झड़ने और बालों के सफेद होने का एक बड़ा कारण ऑक्सीडेटिव तनाव भी है. ऐसे में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के लिए गुलाब जल फायदेमंद साबित हो सकता है. बालों में गुलाब जल का प्रयोग हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है. गुलाब जल का उपयोग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और बालों के विकास में मदद कर सकता है. हेयर मॉइस्चराइजर के रूप में भी बालों में गुलाब जल लगाने के फायदे देखे जा सकते हैं. ऐसे में इसका इस्...