Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #सेहत #फ़ूड्स

सर्दियों में बीमारी से बचाते हैं ये फल, आज से ही शुरू कर दें सेवन; मजबूत हो जाती है इम्यूनिटी पावर

Image
✍️राज कबीर मौसम बदल रहा है. सुबह-शाम और रात में हल्की ठंड की वजह से हर घर में कोई न कोई खांसी-जुकाम और बुखार से बीमार पड़ा है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड और प्रदूषण की शुरुआत हुई है और आने वाले वक्त में यह और बढ़ेगी. ऐसे में अगर आप सर्दियों में खुद को बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो आपको अपनी इम्यूनिटी पावर बूस्ट करनी होगी. मेडिकल एक्सपर्टों के मुताबिक सर्दियों में विटामिन-सी से भरपूर 4 फलों (Winter Fruits) का सेवन जरूर करना चाहिए. इनके सेवन से शरीर को ठंड और बीमारियों से लड़ने में जबरदस्त ताकत मिलती है. आइए जानते हैं कि वे फल कौन से हैं. डॉक्टरों के मुताबिक ठंड के दिनों में शरीर को विटामिन-सी की जरूरत होती है. शरीर में इस विटामिन की मौजूदगी से सर्दी से निपटने में मदद मिलती है. इसके लिए लोगों को संतरे (Orange) का सेवन करना चाहिए. इसमें विटामिन-सी के अलावा फोलेट और पोटेशियम काफी मात्रा में मिलता है. जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.  काले अंगूरों का सेवन होता है फायदेमंद   ठंड के दिनों काले अंगूर (Black Grapes) मार्केट में खूब...

गले में खराश और खांसी को दूर करने के लिए बस कर लें इन 5 चीजों का सेवन, Throat Infection में मिलेगी राहत

Image
✍️राज कबीर घर ही कुछ ऐसी चीजे हैं जो गले में होने वाले दर्द और मौसमी इंफेक्शन को दूर करने में अच्छा असर दिखाती हैं. जानिए कैसे करें इस्तेमाल. मौसम ही ऐसा चल रहा है कि कब गला बैठ जाए, खराब हो जाए या फिर खराश महसूस होने लगे कुछ कह नहीं सकते. कभी बारिश होने लगती है तो कभी कड़क धूप, ऐसे में गले पर प्रभाव पड़ना तो लाजिमी है. छोटी-मोटी खांसी और गले की खराश (Sore Throat) के लिए घर की ही कुछ चीजों का सेवन किया जा सकता है. ये चीजें गले में हुए मौसमी इंफेक्शन को दूर करने में असरदार हैं, साथ ही इनसे गले में होने वाला दर्द (Throat Pain), खांसी, खराश और जलन की दिक्कत भी दूर होती है. गले के इंफेक्शन के घरेलू उपाय सबसे पहले गले को नमक के पानी से गरारा करें. इससे गले को आराम मिलेगा और जमा हुआ बलगम भी पिघल जाएगा. एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच नमक डालकर गरारा किया जा सकता है.  शहद एक चम्मच में शहद (Honey) भरकर लें और खा लें. शहद खाना गले के इंफेक्शन में इसलिए फायदेमंद है क्योंकि यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और घाव भरने वाली दवाई जैसा असर दिखाता है. आप हल्के गर्म पान...

औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं तुलसी और तुलसी के बीज, डायबिटीज से लेकर पेट की समस्याओं का हैं रामबाण इलाज

Image
✍️ राज कबीर तुलसी के बीज तिल के समान दिखते हैं और काले रंग के होते हैं. तुलसी के बीजों (Basil Seeds) का आयुर्वेदिक और चीनी चिकित्सा में उपयोग का एक लंबा इतिहास रहा है. तुलसी के बीजों (Tulsi Seeds) में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं. तुलसी के बीजों में आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं. ये बीज घुलनशील फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं जो आंत की सेहत, ब्लड शुगर कंट्रोल, गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल और भूख नियंत्रण को बढ़ावा दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि तुलसी के ये गुणकारी बीज हमारे शरीर को किस-किस तरह से फायदा पहुंचाते हैं. तुलसी के बीजों के सेहत पर फायदे | Health Benefits Of Basil Seeds  वेट लॉस में मददगार तुलसी के बीजों में भूख को नियंत्रित करने की क्षमता होती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी काफी कम होती है. ऐसे में इन बीजों को आप अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन बीजों का सेवन करते हैं तो आपको जल्दी भूख नहीं लगती और इस तरह वजन घटने लगता है. ब्लड शुगर करे कंट्रोल टाइप 2 मधुमेह वाले रोगिय...