Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #फ़ूड #सेहत

वजन बढ़ाना चाहते है तो नाश्ते में खाना शुरू कर दें पोषण से भरपूर यह फूड, Weight Gain होता दिखने लगेगा

Image
✍️राज कबीर  एक बहुत ही आम सी बात कही जाती है कि किसी-किसी को हवा भी लग जाती है और किसी को बाहर का खाना भी नहीं लगता, यानी कि कुछ लोग कुछ भी खा लें लेकिन मोटे नहीं होते. असल में जितना लोग मोटे होने से परेशान रहते हैं उतने ही बेहद पतले (Skinny) लोग भी हैं जो पतलेपन को लेकर हर समय चिंता में रहते हैं. लेकिन, अगर संतुलित और सही डाइट (Diet) अपनाई जाए तो शरीर का वजन बढ़ने में मदद मिल सकती है. यहां ऐसे ही 5 फूड्स दिए गए हैं जिन्हें नाश्ते में खाने पर शरीर का वजन बढ़ने में मदद मिल सकती वजन बढ़ाने में काम आएंगे ये फूड्स | Foods that help in gaining weight  अंडे :- अंडो में टेस्ट के साथ-साथ प्रोटीन (Protein) भी अच्छी मात्रा में होता है. इन्हें खाने के कई अलग-अलग तरीके भी होते हैं. वजन बढ़ाने के लिए अंडे (Egg) की आमलेट बनाना सबसे सही रहता है. आप नाश्ते में मशरूम चीज आमलेट बनाकर खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए 2 अंडे लें और मशरूम के साथ चीज और केल भी डाल सकते हैं. जितना हरा-भरा आमलेट होगा उतना अच्छा है. ओटमील :- नाश्ते में ओटमील को वजन कम करने वाली डाइट में भी शामिल किया जाता है....

Jamun के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये 4 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा प्रभाव, जानिए कौनसे हैं ये फूड

Image
✍️राज कबीर Healthy Tips: जामुन स्वाद और सेहत दोनों ही तरह से एक अच्छा फल माना जाता है. इसे खाने पर जुबान पर चटखारे तो आते ही हैं, साथ ही शरीर को भी इसके कई फायदे मिलते हैं. लेकिन, जिस तरह हर सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक उसी तरह जामुन (Jamun) के भी कुछ नुकसान हैं. असल में खाने की ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अगर जामुन (Java Plum) के साथ खाया जाए तो शरीर को नुकसान भी हो सकता है. वहीं, खाली पेट (Empty Stomach) भी जामुन नहीं खाए जाते क्योंकि इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आइए जानें, कौनसे हैं ये फूड जिन्हें जामुन के साथ खाने से खासा परहेज करने की जरूरत होती है. हल्दी अपनेआप में ही कई फायदों से भरपूर है. इसे औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, जब बात हल्दी को जामुन के साथ खाने की आती है तो मामला जरा गड़बड़ा जाता है. जामुन और हल्दी एकसाथ मिलकर रिएक्ट करते हैं जिससे शरीर पर इसके दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं, खासकर पेट में गड़बड़ी होने की संभावना बढ़ जाती है.

हीमोग्लोबिन की कमी को झट से दूर करते हैं आयरन से भरपूर ये 5 फूड्स, जानें इन चीजों के बारे में

Image
✍️ राज कबीर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना कई बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए हमें अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो हीमोग्लोबिन की कमी होने से बचाते हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फूड्स जब भी हम कभी बीमार पड़ते हैं, तो डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर हमारा ब्लड टेस्ट करते हैं। ब्लड टेस्ट में सबसे पहले हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हीमोग्लोबिन हमारे खून की प्रमुख सामग्री में से एक है। खून हमारे शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है और ऑक्सीजन खून में मौजूद हीमोग्लोबिन द्वारा ही जमा की जाती है। ऑक्सीजन के साथ-साथ इसमें आयरन भी रहता है और हीमोग्लोबिन की कमी होना मतलब शरीर में आयरन की कमी होती है और आप बीमार पड़ सकते है। लेकिन आपको डरने की जरूरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसे खास फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होगी। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से फूड्स हैं, जिनकी मदद से आप हीमोग्लोबिन की कमी होने से रोक सकते हैं। सेब से दूर करें हीमोग्लोबिन की कमी सेब...

अंडे और चिकन से ज़्यादा प्रोटीन होता है इन वेजीटेरियन फूड्स में...अगर आप शाकाहारी हैं तो जरूर करें इनका सेवन

Image
✍️राज कबीर अगर आप भी वेजीटेरियन हैं और फिट रहने के लिए ऐसे फूड ढूंढ रहे हैं जिनमें प्रोटीन भरा हो तो आप सही जगह आए हैं। इस लेख में हम जानेंगे सस्ते और आसानी से उलब्ध होने वाले शाकाहीर प्रोटीन के स्त्रोत के बारे में। कई लोगों का मानना होता है कि प्रोटीन की ज़रूरत सिर्फ उन्हीं लोगों को पड़ती है, जो बॉडीबिल्डिंग या फिर मसल ट्रेनिंग करते हैं। हालांकि, यह सच नहीं है, प्रोटीन की ज़रूरत हर उस व्यक्ति को होती है, जो स्वस्थ ज़िंदगी जीना चाहता है। इसके अलावा जब भी प्रोटीन की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में नॉन-वेज फूड का ही ख्याल आता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ नॉन-वेज खाने में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। बाज़ार में आसानी से मिलने वाले, सस्ते और शाकाहारी फूड्स भी हैं, जो प्रोटीन की उच्च मात्रा रखते हैं। 1. सोया :- सोया के चंक शाकाहारी लोगो के लिए सबसे अच्छे प्रोटीन के स्रोत माने जाते हैं। जो सस्ते होने के साथ बाज़ार में आसानी से उपलब्ध भी होते हैं। सोया चंक्स के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह इतनी कम दर पर बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है...