Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #सेहत #honey

सूखी खांसी की वजह से छिन गई रातों की नींद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

Image
✍️राज कबीर विंटर सीजन शुरू होते ही आपके शरीर पर कई तरह के इंफेक्श का अटैक होने लगता है, जिसके बाद सूखी खांसी की परेशानी पेश आ सकती है. एक बार किसी को ये बीमारी हो जाए तो आसानी से पीछा नहीं छोड़ती, फिर आपको रातें खांस-खांसकर गुजारनी पड़ी है, जिसके कारण आप सुकून की नींद नहीं ले पाते और फिर अगले दिन थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन होने लगता है. कई बार दवा और कफ सिरप भी तुरंत असर नहीं कर पाता है, ऐसे में आप कुछ खास घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं. ये ऐसे नुस्खे हैं जो दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे हैं. 1. गर्म पानी और शहद सर्दी के मौसम में ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए और गर्म पानी का सेवन बढ़ा देना चाहिए. अगर आप एक ग्लास गुनगुने पानी में 4 चम्मच शहद मिलाकर पी जाएंगे तो सूखी खांसी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी. आप इसे रेगुलर भी पी सकते हैं, जिससे कई बीमारों से बचाव हो जाता है. 2. अदरक और नमक अदरक एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हमारे घरों में काफी ज्यादा होता है, ये सर्दी के खिलाफ किसी रामबाण से कम नहीं है. आप चाहें तो इसे कच्चा चबा सकते हैं या इसका रस भी पी सकते हैं, ल...