नसों में जमा कॉलेस्ट्रोल हो सकता है जानलेवा, इस Cholesterol को पिघलाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड
✍️राज कबीर व्यक्ति का खानपान ही यह सुनिश्चित करता है कि उसके शरीर में कॉलेस्ट्रोल का स्तर कितना होगा. शरीर में बहुत ज्यादा कॉलेस्ट्रोल का बढ़ जाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है और कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है. खासकर वर्तमान में बढ़ते हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले सामने आते हुए गंदे कॉलेस्ट्रोल को शरीर में जमने से रोकने के लिए हर तरह की सावधानी बरतनी जरूरी है. यहां खाने की ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें डाइट (Diet) में शामिल करने पर नसों में जमा गंदा कॉलेस्ट्रोल (LDL) निकलने में मदद मिलेगी. कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले फूड | Foods That Reduce Cholesterol भिंडी भिंडी में पाए जाने वाला चिपचिपा और लसरदार जैल असल में कॉलेस्ट्रोल कम करने में मददगार साबित होता है. यह पाचन के दौरान कॉलेस्ट्रोल को बांधे रखता है जिससे शरीर में कॉलेस्ट्रोल जमा नहीं होता बल्कि मलत्याग के माध्यम से निकल जाता है. सेब रोजाना एक सेब (Apple) का सेवन भी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए काफी होता है. सेब में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो कॉलेस्ट्रोल ले...