इन 5 समस्याओं में नहीं करना चाहिए आंवले का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान
✍️राज कबीर विटामिन सी से भरपूर आंवला खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आंवला हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लोग आंवले की चटनी, अचार, जूस और मुरब्बा बनाकर खाते हैं। इसमें विटामिन सी आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। आंवले को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। आंवला खाने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ होता है। आंवले का इस्तेमाल खाने के सा-साथ दवाइयों में भी किया जाता है। हालांकि, हर चीज सभी के सभी के फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इसी तरह, कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में आंवले का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। एसिडिटी - Acidity एसिडिटी की समस्या में आंवले का सेवन नहीं करना चाहिए। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इस फल को अम्लीय प्रकृति का बना देता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि आंवला खाने से हार्टबर्न की समस्या दूर होती है। हालांकि, हाइपर एसिडिटी की समस्या में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में जलन और...