खून बढ़ाने के लिए खाएं ये फल, इनमें है भरपूर आयरन
अगर आपकी स्किन काफी पीली हो गई है और चेहरे की चमक खो गई है तो इसकी मुख्य वजह शरीर में खून की कमी हो सकती है। खून की कमी होने पर कई तरह की समस्याएं होने लग सकती हैं। इन समस्याओं में शरीर के अंगों को ठीक तरीके से ऑक्सीजन न पहुंच पाना शामिल है। ऐसे में मरीजों को हेल्दी आहार खाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सके। आज हम आपको इस लेख में कौन सा फल खाने से खून बढ़ता है के बारे में विस्तार से बताएंगे। कौन सा फल खाने से खून बढ़ता है? शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अनार, केला, संतरा जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन फलों के बारे में- 1. अनार अनार का सेवन करने से शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाया जा सकता है। अनार आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड काउंट को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा अनार खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है। अगर आप शरीर में खून को बढ़ाना चाहते हैं तो अनार या फिर अनार के जूस का सेवन करें। 2. केला केला आयरन से भरपूर आहार होता है। इ...