Posts

Showing posts with the label #लाइफ स्टाइल #सेहत

चेहरे की ताजगी को रखना हैं बरकरार तो चेहरे पर बेसन और दही लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे

Image
✍️राज कबीर त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम में से ज्यादातर लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स केमिकल से भरे होते हैं, जिससे ये आपकी त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं, चेहरे पर बेसन और दही लगाने से न सिर्फ त्वचा की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, बल्कि यह कॉम्बिनेशन आपको एक साफ और दमकती त्वचा पाने में भी मदद कर सकता है। कील मुंहासे, दाग-धब्बे और एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए यह एक प्रभावी उपचार है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर दही और बेसन लगाने के फायदे (Benefits Of Besan And Curd For face In Hindi) और इस्तेमाल का तरीका बता बता रहे हैं। चेहरे पर बेसन और दही लगाने के फायदे- Besan, Curd Benefits For Face 1. मुंहासे और दाग-धब्बे दूर होते हैं दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं, जो मुहांसों से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है और त्वचा को कोमल बनाता है। दोनों ही त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स को हटाने...