Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #सेहत #फ़ूड

मीठे होने के बावजूद 'न' के बराबर ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये 5 फल! जानें खून में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करने वाले फल

Image
✍️राज कबीर अगर आप डायबिटीज कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हम ऐसे 5 फलों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपके ब्लड शुगर लेवल को न के बराबर बढ़ाते 'न' के बराबर ब्लड शुगर बढ़ाते हैं ये 5 फल! fruits in diabetes : मौजूदा वक्त में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है, जो लगभग हर घर में किसी न किसी को होती ही है। डायबिटीज, ब्लड शुगर लेवल में होने वाला अचानक उतार-चढ़ाव है, जो आपको इस बीमारी के प्रति संवेदनशील बनाता है। इस समस्या का पता लगने के बाद डायबिटीज रोगी को अपनी डाइट (fruits in diabetes) का विशेष ख्याल रखना होता है। इसके अलावा डाइट में ज्यादातर मीठी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात फलों की है तो बता दें कि फलों में प्राकृतिक मिठास होती है, जो भी आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ाती है। अगर आप डायबिटीज कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको हम ऐसे 5 फलों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ आपके ब्लड शुगर लेवल को न के बराबर (fruits in diabetes in hindi) बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ...

घी और हल्दी एक साथ खाने से सेहत को मिलते हैं ये कई लाभदायक फायदे

Image
घी और हल्दी (Turmeric And Ghee Benefits) खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को औषधि के रूप में बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। घी में मौजूद गुण (Ghee Benefits in Hindi) शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, इसमें हल्दी मिला देने से फायदे दो गुना बढ़ जाते हैं। घी में पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, सैचुरेटेड फैट, कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन पाए जाते हैं। वहीं हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों और संक्रमण में बहुत उपयोगी होते हैं। हड्डी में दर्द, जोड़ों की समस्या और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घी और हल्दी का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। घी और हल्दी खाने के फायदे- Ghee and Turmeric Benefits in Hindi आयुर्वेद में घी और हल्दी का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद माना गया है। पाचन से जुड़ी समस्या, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर में होने वाले दर्द को कम करने के लिए घी और हल्दी का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। घी और हल्दी सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद माने जाते हैं- 1. सुबह खाली पेट घी और हल्दी ख...

दूध के अलावा भी कई चीजों से मिल सकता है कैल्शियम, जानिए किन 5 फूड्स में होता है भरपूर Calcium

Image
✍️राज कबीर कैल्शियम के नाम पर अगर सबसे पहले कोई चीज जहन में आती है तो वो है दूध. अक्सर दूध को ही कैल्शियम का पर्याय भी समझा जाता है. लेकिन, ऐसे भी कई लोग हैं जो दूध (Milk) पीना पसंद नहीं करते हैं या फिर दूध के बजाय कैल्शियम के दूसरे स्त्रोत (Calcium Sources) ढूंढते हैं जिनसे कैल्शियम की कमी को पूरा किया जा सके. कैल्शियम हड्डियों (Strong Bones)और दांतो के लिए तो जरूरी है ही, साथ ही यह दिल की सेहत और मसल्स के लिए भी फायदेमंद है. आइए जानें, दूध के अलावा वो कौन-कौन से फूड हैं जिनसे शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिल सकता है. 1.सोयाबीन सूखी और भूनी हुई सोयाबीन (Soya Bean) में अच्छीखासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है. आधा कप सोयाबीन में ही 230mg तक कैल्शियम होता है. यह वेगन डाइट अपनाने वालों के लिए भी अच्छा है. वहीं, सोयाबीन से कई तरह की चीजें बनाई जा सकती हैं इसलिए इसका सेवन भी आसान है. 2.अंजीर (Figs)  ताजा हो या फिर सूखा हुआ कैल्शियम से भरपूर होता है. मुट्ठीभर ड्राई अंजीर खाने पर शरीर को 135mg तक कैल्शियम मिलता है. इसे नाश्ते में स्मूदी के साथ,...

गर्मियों में क्यों खाना चाहिए आलू बुखारा, जाने इसके लाभ

Image
गर्मी के मौसम में आलू बुखारा काफी पसंद किया जाता है। वहीं इसके कई फायदें भी होते हैं। आलू बुखारा के टेस्ट की बात करें तो यह स्वाद में कुछ मीठा और खट्टा होता है। आलू बुखारा कई तरहों से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता होता है। आलू बुखारा दिखने में छोटा होता है लेकिन यह हमारे शरीर को सवस्थ रखने में बड़ी मदद करता है। अगर आप भी आलू बुखारा से जोड़ी बाते जानना चाहते हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे की गर्मियों में आलू बुखारा का सेवन करना कितना सही है, आलू बुखारे से होने वाले नुकसान और फायदों के बारे में। What are the Benefits of Plum: आलू बुखारे के सेवन से आपका वजन कंट्रोल होता है। दरअसल आलू बुखारा में कैलोरी कम मात्रा में होती है जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है। वहीं ये आपकी आंखों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। आलू बुखारा में विटामिन सी होता है जो आपकी आंखों और त्वचा के लिए बेहद ही फायदेमंद है। इसके साथ ही आलू बुखारा आपके दिमाग को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।

दूध और अश्वगंधा पाउडर रखेंगे सेहत को बरकरार और भी मिलेंगे कई फायदे

Image
✍️राज कबीर अश्वगंधा और दूध का साथ में सेवन करने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलते हैं। अश्वगंधा में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जबकि दूध का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-स्ट्रेस और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। वहीं दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन ए, डी, के और ई पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन व कई खनिज तत्व पाए जाते हैं, जिनसे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही अश्वगंधा और दूध का साथ में सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसके अलावा दूध और अश्वगंधा के सेवन से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं और शारीरिक कमजोरी भी दूर हो सकती है। इन दोनों को मिलाकर आप रात में पी सकते हैं। इससे नींद भी अच्छी आती है। आइए दूध और अश्वगंधा के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं। दूध और अश्वगंधा के फायदे (Ashwagandha and milk benefits) 1. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद  आजकल कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में उनके लिए दूध और अश्वगंधा का सेव...

बारिश के मौसम में खाएं अरबी के पत्ते, सेहत को मिलेंगे ये बहुत लाभदायक फायदे

Image
बारिश के मौसम में सब्जियों में बैक्टीरिया और माइक्रो ऑर्गेनिज्म बढ़ जाते हैं। खास कर कि बीज वाली सब्जियों में। दरअसल, ऐसी सब्जियों को खाने से पेट में इंफेक्शन, पेट दर्द और कई सारी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा ये उल्टी और कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आप शिमला, भिंडी और लौकी की जगह अरबी के पत्ते की सब्जी खा सकते हैं। क्योंकि इन्हें खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है अरबी के पत्ते गहरे पत्ते वाली सब्जियों की श्रेणी में आते हैं, जिसका नियमित सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम कम करती है। ये आहार नाइट्रेट का एक अच्छा स्रोत हैं जो कि ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसके अलावा, ये पत्ते फोलेट से भी भरपूर है जो कि ब्लड वेसेल्स को अंदर से हल्दी रखने और खास कर कि आर्टरी के ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद करते हैं। वजन घटाने में मददगार अरबी के पत्तों मेंकैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि कम कैलीरो वाले फूड्स का सेवन करना चाहते हैं। दरअसल, एक कप अरबी की पत्तियां शरीर में...