Posts

Showing posts with the label #लाइफस्टाइल #सेहत #हल्दी

हल्दी है हेल्दी! सर्दियों में इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Image
✍️राजकबीर भारत के हर आम घर में सब्जी बनाने से लेकर, बच्चों के दूध तक में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है और हो भी क्यों न, हल्दी के फायदे होते ही इतने हैं। आपको याद होगा, बचपन में चोट लग जाने पर माँ हल्दी वाला दूध पीने को देती थी और बुख़ार हो जाए, तो भी। साथ ही इस पीले मसाले की एक चुटकी डाले बिना कोई भी भारतीय करी या व्यंजन अधूरा ही रहता है खाने में स्वाद बढ़ाने और रंग जोड़ने के अलावा, हल्दी और भी कई तरह से फ़ायदेमंद है। इसके औषधीय गुणों के बारे में बात करें तो खांसी, दिल की बीमारी और यहां तक ​​कि कैंसर को दूर रखने के लिए भी यह काफ़ी उपयोगी है। हल्दी में मौजूद प्राइमरी एक्टिव इंग्रीडिएंट है कर्क्यूमिन। यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है, जिसमें सूजन-रोधी फ़ायदे होते हैं। सर्दी के मौसम में हल्दी उगाई भी खूब जाती है और खाई भी जाती है। इस मौसम में कुछ आम तकलीफ़ों को दूर करने में हल्दी का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। फिर चाहे वह मौसम बदलने की वजह से होने वाली सर्दी और फ्लू हो, या जोड़ों में दर्द की शिकायत।   ठंड बढ़ने के साथ ही इस मसाले को अपनी दिनचर्या में शामिल करने ...