Vitamin C की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये 2 खट्टे फल, पास नहीं फटकेंगी सर्दी की बीमारियां
✍️राज कबीर विंटर सीजन में संक्रमण और बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, खासकर सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार का अटैक झेलना पड़ता है. इसके लिए जरूरी है कि हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं ताकी इंफेक्शन का रिस्क कम हो जाए. जब कोरोना काल चल रहा था तब इम्यूनिटी बूस्ट करने को लेकर काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा था. ये चीज आम दिनों में भी जरूरी है क्योंकि इनफेक्शियस डिजीज का डर हमेशा बना रहता हैं. विटामिन सी वाले फल इम्यूनिटी बढ़ाने और संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए हमें खट्टे फलों से दोस्ती कर लेनी चाहिए क्योंकि इनमें विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त इजाफा होता है. भले ही बाजार में विटामिन सी की दवाइयां मिल जाएंगी लेकिन नेचुरल तरीका हमेशा बेहतर होता है. आइए जानते हैं कि वो कौन से 2 फल हैं जिसमें विटामिन सी भरपूर होता है. 1. संतरा संतरा एक बेहद कॉमन फ्रूट है, ये खाने में थोड़ा खट्टा जरूर होता है, लेकिन फिर भी काफी लोग इसे पसंद करते है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हमारी बॉडी की इम्यूनिटी को ...