खामोश हो गई संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली आवाज
भारतीय संगीत जगत का एक और सितारा अस्त हो गया है. बॉलीवुड के मशहूर गायक केके का निधन हो गया है. केके मंगलवार को महज 53 साल की उम्र में अपने फैंस को रुलाकर दुनिया को अलविदा कह गए. 23 अगस्त 1968 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जन्में केके का मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निधन हो गया. केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था. केके ने हिंदी के साथ ही कई अन्य भाषाओं में भी गीत गाए थे. केके ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला, असमी और गुजराती भाषा की फिल्मों के गीतों को भी अपने स्वर से सजाया था. दिल्ली में जन्में केके की कर्मभूमि मुंबई रही. केके के चर्चित गानों की बात करें तो 'यारों' काफी लोकप्रिय रहा. सलमान खान, अजय देवगन और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना 'तड़प-तड़प के इस दिल से', बचना ऐ हसीनों का 'खुदा जाने', काइट्स का 'जिंदगी दो पल की', जन्नत का गाना 'जरा सा', गैंगस्टर का गाना 'तू ही मेरी शब है', शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम का गाना 'आंखों में तेरी अजब सी' भी काफी लो...