बस एक मुट्ठी भीगे हुए अखरोट पूरी फैमिली की सेहत में कर सकते हैं सुधार, जानिए इसके फायदे
अखरोट को ब्रेन फ़ूड के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे ब्रेन के साथ समग्र सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। तो चलिए आज नेशनल वालनट डे (National walnut day) के अवसर पर हेल्थ शॉट्स के साथ जानेंगे इसके महत्वपूर्ण फायदे। ब्रेन से लेकर सेक्सुअल हेल्थ तक यह आपके लिए प्रभावी रूप से काम करता है। सेहत के लिए इन रूपों में फायदेमंद होते हैं अखरोट 1. सेक्सुअल डिजायर को बढ़ाता है नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो डोपामाइन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। वहीं इसमें मौजूद आर्जिनिन भी एमिनो एसिड का एक प्रकार है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। इस स्थिति में ब्लड की पर्याप्त मात्रा इंटिमेट एरिया तक पहुंचती है और आपकी उत्तेजना को बढ़ावा देती है। पुरुषों में बेहतर इरेक्शन में मदद करता है। 2. बच्चों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है अखरोट अखरोट में फोलेट के साथ ओमेगा -3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह दोनों ही प...