नींद ना आने का कारण बनती हैं कुछ चीजें.इन्हें खाने से करना चाहिए परहेज.रातभर हो सकती है बेचैनी.
✍️राज कबीर इन चीजों के सेवन से रातभर करवटें बदलते रहने की नौबत आ सकती है. बेहतर है कि इनसे खासा परहेज किया जाए. कई बार व्यक्ति बहुत ज्यादा थकान महसूस करता है लेकिन बिस्तर पर लेटने पर भी नींद आने का नाम नहीं लेती. मन में घबराहट और बेचैनी में व्यक्ति बस करवटें बदलता ही रह जाता है. अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं तो हो सकता है कि आप भी उन चीजों का सेवन कर रहे हों जो नींद भगाने का काम करती हों. असल में नींद को प्रभावित करने वाले बहुत से फूड हैं जिनका जाने अनजाने या फिर अत्याधिक सेवन भी अनिद्रा (Sleeplessness) और बेचैनी (Restlessness) का कारण बनता है. बेचैनी दूर करने के लिए इन चीजों से करें परहेज | Foods To Avoid To Get Rid OF Restlessness चटपटी चीजें चटपटी चीजें (Spicy Food) खाने पर कई कारणों से नींद उचट सकती है. बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने पर एसिड रिफलक्स, अपच और जी मिचलाने की दिक्कत होने लगती है. इससे कई बार पेट में दर्द और गैस भी बनने लगती है. इसलिए खासकर रात के समय चटपटी चीजें खाने से बचना चाहिए. एल्कोहल लोगों की आदत हो...