नसों में थक्कों को बनने से रोकते हैं ये फूड्स! जानें किस विटामिन की कमी से नसों में बनते हैं खून के थक्के
✍️राजकबीर जब शरीर में विटामिन डी की कमी होनी शुरू हो जाती है तो नसों में खून के थक्के बनने लगते हैं। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी को दूर करने वाले प्राकृतिक सोर्स। नसों में थक्कों को बनने से रोकते हैं ये 5 फूड्स! Vitamin D for Blood clot : क्या आपने कभी सोचा है कि नसों में खून के थक्के क्यों बनते हैं? आपके दिमाग में आया होगा कि भाई ये तो खून के गाढ़े होने से बनते होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। नसों में खून के थक्के कई कारणों से बन सकते हैं लेकिन इसके पीछे एक सबसे बड़ी वजह ये है कि शरीर में विटामिन डी (Vitamin d deficiency in hindi) की कमी होना। दरअसल विटामिन डी हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने का काम करता है, जिसकी कमी खून के थक्कों की वजह बनती है। ऐसा कहा जाता है कि विटामिन डी के एंटीकोगुलेंट प्रभाव होते हैं, जो कि खून को थक्कों को बनने से रोकता है लेकिन जब शरीर में विटामिन डी की कमी होनी शुरू हो जाती है तो नसों में खून के थक्के (Vitamin D for Blood clot) बनने लगते हैं। अगर आपके शरीर में भी विटामिन डी की कमी है तो आपको कई समस्याओं का शिकार होना पड़ सकता है। आइए जानते ...