तुलसी की पत्तियां शरीर को बना देती हैं निरोगी, इन बीमारियों के इलाज में बेहद कारगर हैं
✍️राज कबीर दुनिया में हर आदमी निरोगी रहना चाहता है लेकिन यह चाहत सबकी पूरी नहीं होती. आज हम आपको तुलसी पत्तियों के उन गुणों के बारे में बताते हैं, जिनके जरिए आप 5 बीमारियों को दूर भगा सकते हैं. पिछले 2 साल से दुनिया को अपने आगोश में जकड़े हुए कोरोना महामारी से दुनिया लगातार चिंता में हैं. इस बीमारी की तीन लहर आ चुकी हैं, जिसमें लाखों लोगों की जान गई है. अब चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है. आपको और आपके परिवार को यह बीमारी छू न पाए, इसके लिए आपको उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जरूरत है. आज हम आपको तुलसी (Tulsi) के कुछ ऐसे दुर्लभ गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप अपने परिवार को कोरोना ही नहीं बल्कि दूसरी गंभीर बीमारियों से भी बचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि तुलसी के वे दुर्लभ गुण क्या हैं. पाचन तंत्र को करती हैं मजबूत अगर आपको भूख कम लगती है और पाचन शक्ति लगातार कमजोर होती जा रही है तो तुलसी (Tulsi) के पत्तियों से जुड़ा उपाय कर लें. आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ तुलसी की 4-5 पत्तियां धोकर रोज खा लें. ऐसा करने से आपकी पाचन शक्ति दुरुस्त होगी, भू...