बॉलीवुड की बेस्ट फिल्मे जो बॉक्स ऑफिस मे सबसे ज्यादा समय तक चलती रही
भारतीय फ़िल्म उद्योग (indian film industry):-मे हर साल सैकड़ो फिल्मे बनती है कोई बहुत ज्यादा बजट की होती है तो कोई कम बजट की। कुछ फिल्मे इतनी ज्यादा चलती है की इतिहास बना डालती है और कुछ ऐसी बनती है की बता ही नहीं चलता की कब सिनेमाघरों से उतर गयी। एक जमाना था की फिल्मे सिल्वर जुबली और गोल्डन जुबली हुआ करती थी।अब किसी भी फ़िल्म का सिनेमाघरों मे 8 हफ्ते चलना मुश्किल है जबकि 80-90 के दशक मे कई BLOCKBUSTER मूवी सिनेमाघरों मे एक साल से भी ज्यादा दिनों तक चली थी।कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्मो के बारे मे बताते है जो उस समय लम्बे टाइम तक चली और आज भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करवाती है।
मुगल ए आजम फ़िल्म दिलीप कुमार,मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर जैसे अभिनेताओं से सजी फ़िल्म है जो इतनी अच्छी स्टारकास्ट और स्क्रीनप्ले से दर्शकों का ध्यान खींचने मे कामयाब रही थी लम्बे समय तक चलने वाली बॉलीवुड फिल्मो मे से एक मुगल ए आजम पुरे तीन सालों तक सिनेमाघरों मे छायी रही थी और इस फ़िल्म के संगीत ने तो धूम मचा थी थी। सभी प्रमुख अभिनेताओं को दर्शकों ने जम कर प्यार दिया और तारीफे की।
भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए शोले फ़िल्म को किसी पहचान की जरूरत नहीं है।उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्मो मे से एक शोले मे धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन,संजीव कुमार हेमा मालिनी, जया बच्चन,और अमजद खान के अभिनय ने दर्शाको को अपनी ओर खीच लिया था।
इस का लेखन किया था सलीम जावेद ने।
यह फ़िल्म पुरे पांच सालों तक सिनेमा घरों मे लगी रही जय वीरू की कमेस्ट्री को लोगो ने बहुत पसंद किया और उनके संवाद तो लोगो के जुबान पर थे। इस फ़िल्म को दोबारा से 3d फॉर्मेट मे 2014 मे सिनेमा घरों मे लाया गया।
बरसात फ़िल्म राज कपूर के कैरियर की पहली हिट फ़िल्म मानी जाती है राज कपूर निर्देशित बरसात 1949 मे आर के स्टूडियो के बैनर तले बनी राज कपूर और नरगिस के अभिनय से सजी फ़िल्म संगीत रोमांस और नाटक से भरपूर थी जोसिल्वर स्क्रीन पर पुरे 100 हफ्ते यानि 2 साल तक चली है।
मैंने प्यार किया फ़िल्म ने सलमान खान को चॉकलेटी बॉय बना दिया था।मुख्य अभिनेत्री की मे भूमिका भाग्यश्री ने अपनी मासूमियत और मधुर किरदार सुमन से सबको प्रभावित किया।
दरअसल उस समय एक्शन और मार धाड वाली फिल्मो का दौर चल रहा था जो ज्यादातर हिंसा से भारी हुई फिल्मे थी उस समय एकदम से ऐसी पारिवारिक फ़िल्म ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया यह फ़िल्म पुरे 100 हफ्ते तक सिनेमा घरो मे छायी रही।
शाहरुख़ खान और काजोल स्टारर फ़िल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे सबसे ज्यादा चलने वाली फ़िल्म है 20 अक्टूबर 1995 को आदित्य चोपडा द्वारा निर्देशित फ़िल्म मुंबई के "मराठामंदिर"सिनेमा घर मे चलते हुए 12,45हफ्ते से ज्यादा हो चुके है यानि यह फ़िल्म पिछले 24 सालों से चल रही है इस फ़िल्म ने बहुत से अवार्ड अपने नाम किये है जिसमे 10 फिल्मेफेयर अवार्ड भी है।
ऐसी जानकरी के लिए हमसे जुड़े रहे
धन्यवाद 🙏🏻
यूट्यूब -https://youtube.com/shorts/At72oXGc740?feature=share
इंस्टा -
Comments
Post a Comment