4 पैर और 4 हाथ वाली बच्ची को सोनू सूद ने दिया नया जीवन, सफल रहा ऑपरेशन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भले ही फिल्मों में विलेन का किरदार निभाते हो मगर असल ज़िंदगी में वो गरीबों के लिए मसीहा हैं। पिछले दिनों बिहार के नवादा जिले के एक गरीब परिवार में चार हाथ और चार पैर वाली बच्ची चौमुखी का वीडियो वायरल हुआ। गरीब परिवार की बच्ची चौमुखी के चार हाथ और चार पैर थे जिसके इलाज के लिए परिवार के पास पैसा नहीं था। मदद के लिए बच्ची का परिवार भटक रहा था पर सरकारी महकमे से किसी ने मदद नहीं की जिसके बाद फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया था।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर बताया कि बच्ची का इलाज शुरू हो चुका है। सोनू सूद की मदद से करीब सात घंटे के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटा दिए गए हैं। किरण अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 7 घंटों के ऑपरेशन के बाद चौमुखी के अतिरिक्त हाथ और पैर हटाकर उसे नई जिंदगी दी।
चौमुखी वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव की रहने वाली है। जन्म के समय से ही चौमुखी के पेट से दो हाथ और दो पैर निकले हुए थे। इतना ही नहीं चौमुखी के परिवार के कई लोग दिव्यांग हैं। पर गरीबी के कारण किसी का इलाज नहीं हो पाया। परिवार का कहना है की चौमुखी के पिता मजदूरी कर परिवार का किसी तरह भरण पोषण करते हैं। ऐसे में वह इलाज के लिए रुपये इकट्ठा करने में असमर्थ हैं।
सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद को चौमुखी के बारे में पता चला तो उन्होंने चौमुखी का ऑपरेशन कराने का फैसला किया। चौमुखी और उसके परिवार को सोनू सूद ने मुंबई बुलाया जहां उन्होंने चौमुखी और उनके परिवार से मुलाकात की। इसके बाद चौमुखी को ऑपरेशन के लिए सूरत भेजा गया जहां उसका सफल ऑपरेशन हो चुका है और अब वो सामान्य बच्ची है।
🙏🏻🙏🏻यूट्यूब -https://youtube.com/shorts/At72oXGc740?feature=share
इंस्टा -https://www.instagram.com/p/Cc3JYWzvksQ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
फेसबुक -https://www.facebook.com/100006429559475/posts/3923958874495059/?app=fbl
 🙏🏻 राज कबीर 🙏🏻

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स