दिल की नसें होने लगी हैं ब्लॉक! जानें 5 खतरनाक संकेत शरीर में दिखाई देने वाले ये 5 बदलाव बताते हैं

ये 5 बदलाव बताते हैं दिल की नसें होने लगी हैं ब्लॉक!
Heart Blockage Symptoms  : खराब खान-पान और व्यस्त जीवनशैली ने न सिर्फ लोगों के निजी जीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाला है। यही वजह है कि मौजूदा वक्त में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार हुए हैं। दिल से जुड़ी बीमारियां तब ज्यादा सक्रिय होती है, जब आप शारीरिक रूप से असक्रिय होते हैं और आपकी डाइट ऐसी होती है, जिसमें अनहेल्दी चीजें ज्यादा शामिल होती हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों को गंभीरता से लेना बहुत ही जरूरी है, जिसके लिए ये जरूरी है कि उन संकेतों को पहचाना जाए जो आपको परेशान कर सकते हैं। हालांकि एक बात जानना बहुत ही जरूरूी है कि आखिर दिल से जुड़ी बीमारियां होती क्यों हैं। आपको बता दें कि जब दिल की नसों में ब्लॉकेज (Heart Blockage) जमा हो जाती है तभी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं नसों में ब्लॉकेज (Heart Blockage Symptoms ) जमा होने पर दिखाई देने वाले संकेत।
1. चक्कर आना (Dizziness )
अगर आपको बीते कुछ दिनों से ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको चक्कर आ रहे हैं और आपका शरीर घूमता रहता है या फिर बेहोशी जैसा कुछ हो रहा है तो भूलकर भी इस संकेत को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये संकेत दिल की नसों में होने वाली ब्लॉकेज को दर्शाता है। जब नसों में ब्लॉकेज की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो रक्त की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाती है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।
2. थकान और कमजोरी (fatigue And weekness )
अगर आपको किसी कारणवश से पिछले कई दिनों से थकान या फिर कमजोरी महसूस हो रही है तो आपके लिए जरूरी है कि आप इस संकेत को गंभीरत से लें। बिना वजह थकान होना या फिर कमजोरी महसूस होना इस बात का संकेत है कि आपके दिल तक रक्त की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है, जिसकी वजह से ये समस्या आती है।
3. सीने में दर्द (Chest Pain )
अगर आपको लग रहा है कि आपका सीना भारी-भारी सा हो रहा है या फिर शुरुआत में सीने में हल्का दर्द उठ रहा है, जो समय के साथ बढ़ता जा रहा है तो इस संकेत को बिल्कुल भी हल्के में न लें। सीने में दर्द अक्सर हार्ट अटैक का एक आम लक्षण होता है, जिसे नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
4. सांस लेने में तकलीफ (Breathing Problem )
अक्सर सांस लेने में तकलीफ या फिर तेजी से सांस चलने को फेफड़ों से जुड़ी समस्या मान लिया जाता है जबकि ऐसा नहीं है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि ये दिल की नसों में ब्लॉकेज की समस्या का एक संकेत हो सकता है।
5. दिल की अनियमित धड़कन (Heart Palpaltion )
अगर आपको बीते कुछ दिनों से ऐसा लग रहा है कि आपके दिल की धड़कन बहुत ज्यादा तेज या फिर धीरे चल रही है तो आपको जरूरत है इस संकेत पर ध्यान देने की। जी हां, अक्सर दिल की नसों में होने वाली ब्लॉकेज के कारण आपके दिल की धड़कनें कम या तेज हो सकती हैं। दिल की नसों में रक्त की आपूर्ति कम होने की वजह से ऐसा होता है।
🙏🏻🙏🏻यूट्यूब -https://youtube.com/shorts/At72oXGc740?feature=share
इंस्टा -https://www.instagram.com/p/Cc3JYWzvksQ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
फेसबुक -https://www.facebook.com/100006429559475/posts/3923958874495059/?app=fbl
 🙏🏻 राज कबीर 🙏🏻



Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स