झड़ते बालों के पीछे हो सकती है प्रोटीन की कमी, सुबह खाली पेट खाएं ये 3 स्प्राउट्स
राज कबीर
खराब लाइफस्टाइल और शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी ना सिर्फ कुछ बीमारियों को बढ़ावा देती है बल्कि ये बालों की सेहत को भी नुकसान पहुंचाती है। दरअसल, जब आपके शरीर में विटामिन बी, सी, जिंक और प्रोटीन जैसे तत्वों की कमी होती है तो आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप कुछ ऐसा खाएं जो कि शरीर में इन तत्वों का एक बैलेंस बनाए रखे। ऐसे में अक्सर लोग ये पूछते हैं कि क्या खाने से बाल नहीं झड़ते? तो, आपको आज हम आपके ऐसे तीन हाई प्रोटीन स्प्राउट्स (best sprouts for hair growth) के बारे में बताएंगे जो कि बालों का झड़ना कम कर सकते हैं और बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
झड़ते बालों के लिए खाएं ये 3 स्प्राउट्स-3
Sprouts for hair fall
सोयाबीन स्प्राउट्स में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी6, आयरन, राइबोफ्लेविन, पैंटोथेनिक एसिड, नियासिन, थियामिन, जिंक, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कॉपर भी होते हैं। ये सभी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं। इसके अलावा ये स्प्राउट्स फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर देते हैं दोमुंहे बालों की समस्या को रोकते हैं। इसके अलावा इसकाजिंक तत्व ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है और बालों को घना बनाने में मदद करता है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिएअंकुरित मूंग एक बेहतरीन उपाय है। इतना ही नहीं इस प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स खाने से आपके बाल चिकने और चमकदार बनेंगे। इसके अलावा अंकुरिक मूंग में मौजूद विटामिन ई आपकी खोपड़ी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाने में मदद करता है।
3. अंकुरित मेथी-Sprouted methi seeds for
मेथी के बीज आयरन और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत हैं। ये बालों के विकास के लिए दो आवश्यक पोषक तत्वों की तरह काम करते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो कि ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इन यौगिकों को उनके एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटिफंगल प्रभावों के कारण बालों के विकास को प्रेरित करने के लिए माना जाता है।
कैसे खाएं-:
मूंग, मेथी और सोयाबीन तीनों को रात भर भिगो कर रख दें। फिर सुबह पानी से निकाल कर एक कॉटन कपड़े में बांध दें। अब जब ये स्प्राउट्स पूरी तरह से अंकुरित हो जाए तो इनमें नमक, टमाटर और प्याज काट कर मिलाएं और रोज खाली पेट इसे खाएं। साथ ही आप इन स्प्राउट्स को उबाल कर भी खा सकते हैं जो कि प्रोटीन के साथ मेटाबोलिज्म को भी सही करता है और शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है। तो, अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं तो रोजाना सुबह इन स्प्राउट्स का सेवन करें।
Comments
Post a Comment