शरीर में तेजी से खून बढ़ाते हैं ये 4 फल, आज से ही डाइट में करें शामिल

फलों का सेवन दिल, दिमाग और सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। हम देख रहे हैं कि उल्टा सीधा खानपान और बदलती लाइफस्टाइल में शरीर में खून की कमी होना आम बात सी हो गई है। समय रहते इस कमी को पूरा नहीं किया गया तो आगे चलकर यह दिक्कत पैदा कर सकती है। खून की कमी को पूरा करने में कुछ फल आपकी मदद कर सकते हैं। आप फलों को डाइट में एड कर खून की कमी की समस्या से बच सकते हैं। इनके सेवन से तेजी से बॉडी में खून बढ़ने लगता है।

खून की कमी के लक्षण

कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो शरीर में खून की कमी के संकेत देते हैं। इनमें कमजोरी लगना, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट शामिल है। इसके अलावा आप हीमोग्लोबिन की कमी का पता ब्‍लड टेस्‍ट के जरिए भी कर सकते हैं। अगर शरीर पर पीलापन दिख रहा है और आंखों के नीचे काले घेरे बन रहे हैं तो ऐसे ये शरीर में खून की कमी के संकेत देता है और आपको एनीमिया हो सकता है।

क्या है एनीमिया?

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए आयरन जरूरी होता है। ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही शरीर में हीमोग्लोबिन (खून) बनाने का काम करती हैं। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है, इसी स्थिति को एनीमिया  कहते है
खून की कमी दूर करने वाले फल

अनार 

खून की कमी दूर करने के लिए आप अनार का सेवन करें। अनार में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून को बनाने के लिए एक जरूरी तत्‍व है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।


अंगूर

खून की कमी दूर करने के लिए आप अंगूर का सेवन करें। जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें भी अंगूर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अंगूर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।

सेब

सेब भी खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया में सेब बेहद लाभकारी है। अगर रोज एक सेव खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्‍याओं को दूर रखने के साथ साथ खून की कमी को भी दूर करता है।

चुकंदर

चुकंदर भी खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप इसका जूस पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसे सलाद में भी खा सकते हैं। अगर आप इसे मीठा बनाना चाहते हैं तो इसमें गुड मिलाकर पिएं, ये और भी फायदेमंद होगा।

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स