चेहरे की ताजगी को रखना हैं बरकरार तो चेहरे पर बेसन और दही लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
✍️राज कबीर
त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम में से ज्यादातर लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग करते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर प्रोडक्ट्स केमिकल से भरे होते हैं, जिससे ये आपकी त्वचा को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। क्या आप जानते हैं, चेहरे पर बेसन और दही लगाने से न सिर्फ त्वचा की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है, बल्कि यह कॉम्बिनेशन आपको एक साफ और दमकती त्वचा पाने में भी मदद कर सकता है। कील मुंहासे, दाग-धब्बे और एजिंग के लक्षणों को कम करने के लिए यह एक प्रभावी उपचार है। इस लेख में हम आपको चेहरे पर दही और बेसन लगाने के फायदे (Benefits Of Besan And Curd For face In Hindi) और इस्तेमाल का तरीका बता बता रहे हैं।
चेहरे पर बेसन और दही लगाने के फायदे- Besan, Curd Benefits For Face
दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड मौजूद होते हैं, जो मुहांसों से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करता है और त्वचा को कोमल बनाता है। दोनों ही त्वचा पर मौजूद अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं और आपको एक दमकती त्वचा प्रदान करते हैं।
झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं
दही फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मददगार है और बेसन त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। साथ ही दही में गुड फैट होता है, जो त्वचा में लोच को बनाए रखने में बहुत मददगार है।
दही में विटामिन सी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। बेसन और दही लगाने से त्वची पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया साफ होते हैं। यह त्वचा पर एलर्जी, सूजन और लाली से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
टैनिंग दूर होती है
दही और बेसन दोनों को ही सनबर्न और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए जाना जाता है। ये त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है, स्किन का पीएच स्तर बेहतर होता है और टैनिंग से छुटकारा मिलता है।
ड्राई और बेजान त्वचा से परेशान लोगों के लिए बेसन और दही बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह आपकी त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है। यह त्वचा फटने और त्वचा में जलन आदि जैसी ड्राई स्किन के कारण होने वाली समस्याओं के लिए एक अचूक उपाय है। बेसन त्वचा को कोमल बनाता है, वहीं दही त्वचा को टोन करने में मदद करती है।
चेहरे पर कैसे लगाएं बेसन और दही (How To Apply Besan, Curd On Face)
बेसन और दही को एक साथ मिलाकर आप फेस पैक या मास्क की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन और दही का फेस पैक बनाना बहुत आसान है, आपको बस कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करना जैसे:
सबसे पहले आपको 2 बड़े चम्मच बेसन लेना है। उसके बाद बेसन में एक से दो चम्मच दही मिलाना है। इसका एक स्मूथ पेस्ट बना लें। देखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो और त्वचा पर आसानी से अप्लाई होने वाली कंसिस्टेंसी में हो। आप इसके अनुसार दही की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें या इसे तब तक चेहरे पर रहने दें, जब तक कि यह सूख न जाए। उसके बाद ठंडे या सादे पानी से धो लें।
Comments
Post a Comment