पानी शरीर के लिए हैं कितना आवश्यक जो तमाम अंगों को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी है। पानी की कमी से बढ़ने वाले 5 रोग
✍️ राजकबीर
हमारे शरीर में 60% से अधिक पानी होता है और शरीर के अंगों को ठीक से काम करने के लिए इसकी जरुरत होती है। पानी की कमी ब्रेन, टिशूज और मांसपेशियों की सेहत को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा पानी ( what are the effects of lack of water)शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी जरूरी है। जब आप दिन में ढेर सारा पानी पीते हैं, तो यह आपको फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है जो त्वचा और आंतरिक अंगों को तरोताजा बनाते हैं और समय से पहले बुढ़ापा कम करते हैं। वहीं , जब शरीर में पानी की कमी बढ़ने लगती है तो ये कुछ बीमारियों को बढ़ा सकती है।
1. मोटापा बढ़ता है-Obesity:-
पानी पीने से शरीर से विषाक्त और अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी। पेट भी भरा हुआ महसूस करता है और स्वस्थ चयापचय को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं जब पानी की कमी होती है, तो मेटाबोलिज्म स्लो हो जाती है और फैट और टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने लगते हैं और मोटापा बढ़ाने का कारण बनते हैं। इसके अलावा पानी की कमी क्रेविंग भी बढ़ाती है जिससे आपको बेमतलब की भूख लगती है और इससे मोटापा बढ़ता है।
2. हाथ-पैर में जलन की समस्या बढ़ती है:-Burning Sensation In Feet And Hands
पानी शरीर में बढ़े हुए पीएच और एसिड को न्यूट्रीलाइज करने में मदद करती है। साथ ही पित्त दोष बढ़ने से भी हाथ-पैरों में जलन बढ़ जाती है। ऐसे में पानी का सेवन सही मात्रा में करना इस जलन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा पानी पीते रहने से हमारा पेठ ठंडा रहता है, साथ ही हाथ-पैर में जलन की समस्या कम होने लगती है।
3. हाई ब्लड प्रेशर बढ़ता है-High Bp:-
हमारे परिवहन तंत्र को ठीक से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है क्योंकि अकेले शरीर में रक्त की मात्रा सभी धमनियों, नसों और केशिकाओं को भरने के लिए पर्याप्त नहीं होती है। अधिक पानी पीने से खून से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है। साथ ही खून में तरह पदार्थ बना रहता है जिससे खून की मात्रा भी सही रहती है। इससे धमियां खुली रहती है और ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ता है।
4. कब्ज की समस्या-Constipation:-
कब्ज की समस्या उन लोगों में ज्यादा होती है जो कि पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं। दरअसल, पानी की कमी मेटाबोलिज्म स्लो करने के साथ बॉवेल मूवमेंट को भी प्रभावित करती है। इससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है और मल त्यागने में मुश्किल होती है। इसलिए आपको अगर कब्ज की समस्या रेगुलर रहती है तो पानी का सेवन बढ़ा दें।
5. खराब बल्ड सर्कुलेशन-Poor Blood Circulation-:
पानी की कमी हमारे ब्लड वेसेल्स को नुकसान पहुंचाती है। ये हमारा ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित करती है और इससे शरीर में सूजन बढ़ती है, टॉक्सिन बढ़ते हैं, बीपी बढ़ता है और स्किन कई समस्याएं आपको परेशान करने लगती है। ऐसे में आपको खूब पानी पीना चाहिए, जिससे ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहें और ब्लड सर्कुलेशन सही है।
Comments
Post a Comment