भीगी हुई किशमिश के साथ मिलाकर खाएं ये चीज, शरीर में भर जाएगी ताकत

भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर की कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं. लेकिन भीगी हुई किशमिश के साथ भीगे चने मिलाकर खाने से ज्यादा फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किशमिश और चना दोनों ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं. आइए जानते हैं कि भीगी हुई किशमिश और भीगे चनों को मिलाकर कब खाना चाहिए और इससे कौन-से फायदे मिलते हैं.

भीगी किशमिश के फायदे :-
भीगी किशमिश (Benefits of soaked kismis) के अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-सी आदि न्यूट्रिशन होता है. जो कि निम्नलिखित लाभ प्रदान करते हैं.
भीगी हुई किशमिश खाने से कब्ज का इलाज होता है. फाइबर मल को मुलायम बनाकर बाहर निकलने में मदद करता है.

किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत बनती है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है.

अगर आपके अंदर ऊर्जा की कमी रहती है, तो भीगी हुई किशमिश खाने से एनर्जी बढ़ाई जा सकती है.
किशमिश में विटामिन-सी होता है, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बीमार नहीं पड़ने देती.किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी दूर की जा सकती है.

 भीगी किशमिश और भीगे चने कब खाने चाहिए?:-
भीगी किशमिश और भीगे चने मिलाकर सुबह के वक्त खाने चाहिए. क्योंकि, उस वक्त पेट खाली होता है और पाचन तंत्र आसानी से दोनों चीजों को पचाकर पूरा पोषण प्राप्त कर पाता है. अपनी मॉर्निंग डाइट में भीगी किशमिश और भीगे चनों को जरूर शामिल करें.

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स