कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होता है खजूर, और भी हैं कई लाभ

खजूर में विटामिन बी1 बी2 बी3 बी5 ए1 सी प्रोटीन और डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट संबंधी विकारों को दूर करने में खजूर फायदेमंद साबित होता है।
खजूर एक मीठा फल है, जिसमें प्राकृतिक मिठास होती है। इसके पेड़ रेगिस्तान और कम पानी वाले क्षेत्रों में अधिक उगते हैं। इसकी ऊंचाई अधिकतम 40 फीट तक होती है। इसमें सेलेनियम, कॉपर, फाइबर, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से शरीर में त्वरित ऊर्जा का संचार होता है। डॉक्टर हमेशा खून की कमी को दूर करने के लिए खजूर खाने की सलाह देते हैं। खासकर, महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खजूर का सेवन जरूर करनी चाहिए। वहीं, डायबिटीज के मरीज भी शुगर कंट्रोल करने के लिए सीमित मात्रा में खजूर का सेवन कर सकते हैं। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि डायबिटीज के मरीज रोजाना केवल एक खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, खजूर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से लेकर कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित होता है।
खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1, सी, प्रोटीन और डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट संबंधी विकारों को दूर करने में खजूर फायदेमंद साबित होता है। खासकर, कब्ज की समस्या को दूर करने में खजूर दवा समान है। हालांकि, सीमित मात्रा में सेवन करें। इसके लिए डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं।


कैसे करें सेवन

इसके लिए रात में सोने से पहले 2-3 खजूर को पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह को पानी से अलगकर खजूर का सेवन करें। अगर आप लंबे समय से कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो कम मात्रा में खजूर का सेवन करें। वहीं, कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने के लिए 2 खजूर का सेवन कर सकते हैं। फाइबर के चलते डॉक्टर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खजूर खाने की सलाह देते हैं।-

अगर आप शारीरिक रूप से दुर्बल हैं, तो खजूर का सेवन जरूर करें। इसमें शुगर यानी प्राकृतिक मिठास बहुत अधिक होती है। इसमें ग्लूकोज़, सुक्रोज़ और फ्रुक्टोज़ पाया जाता है।

-खजूर में हाई पोटैशियम और लो सोडियम के चलते हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही नर्वस सिस्टम हेल्दी रहता है।

-खजूर में फ्लोरीन पाया जाता है, जिससे दांतों की समस्या से निजात मिलता है।

 यूट्यूब -   RAAJ KABIR❤

INSTA -   RAAJKABIR

FACEBOOK - RAAJ KABIR 

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स