इम्यूनिटी, एनर्जी, आयरन को बढ़ाने के साथ मोटापा को कम करने में मददगार है नाशपाती, जानें अन्य फायदे
फलों को सेहत के लिए इतना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. हर मौसम के अपने फल और मौसमी सब्जियां होती हैं. नाशपाती भी एक मौसमी फल है.
फलों को सेहत के लिए इतना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. हर मौसम के अपने फल और मौसमी सब्जियां होती हैं. नाशपाती भी एक मौसमी फल है. यह हरे रंग का मोटे छिलके वाला फल होता है. नाशपाती (Pear Fruit) का वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पियर कहते हैं. नाशपाती का खट्टा -मीठा स्वाद होता है. असल में ये फल न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत के लिए भी गुणकारी माना जाता है. आपको बता दें नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटैशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, कॉपर, मैंग्नीज, मैग्नीशियम, जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाने में मदद कर सकते हैं.
1 वजन कम करने में -:
अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं और हेल्दी फ्रूट की तलाश में हैं, तो नाशपाती आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. नाशपाती में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है
2. पाचन-
बरसात के मौसम में कुछ भी उल्टा सीधा खा लेने से कब्ज और पाचन की समस्या हो सकती है. नाशपाती में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मददगार हो सकता है.
नाशपाती में विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाने का काम कर सकती है.
नाशपाती को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी है उन्हें नाशपाती का सेवन करना चाहिए. ये एनीमिया की कमी को पूरा करने में मदद कर सकती है.
अगर आपको भी थोड़ा सा काम करने के बाद थकान महसूस होती है, तो आप अपनी डाइट में नाशपाती को शामिल कर सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले पोषण तत्व एनर्जी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं.
Comments
Post a Comment