करी पत्तों में पाए जाते हैं कई एंटीऑक्सीडेंट्स.बालों का झड़ना भी होता है कम.बालों के लिए वरदान साबित होते हैं करी पत्ते, जानिए इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका जिससे घने बनेंगे Hair
✍️राज कबीर
खाने में करी पत्ते का अलग ही स्वाद आता है खासकर जब साउथ इंडियन व्यंजन बनाए जाते हैं. इन पत्तों को तेल में डालते ही रसोई में सुगंध दौड़ जाती है. स्वाद में बेहतरीन करी पत्ते (Curry Leaves) बालों पर भी कुछ कम असर नहीं दिखाते हैं. बालों की कई दिक्कतों (Hair Problems) को दूर करने के लिए करी पत्तों को इस्तेमाल किया जाता सकता है. बालों का झड़ना (Hair Fall) इन पत्तों से दूर हो सकता है. वहीं, रूखे-सूखे बालों में जान आती है, बाल मजबूत बनते हैं और घने भी हो जाते हैं. करी पत्तों में कई तरह के अमीनो एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, बीटा-कैरोटीन और कई तरह के माइक्रोन्यूट्रीएंट्स भी पाए जाते हैं जिस चलते ये बालों के लिए वरदान साबित होते हैं. आइए जानें, करी पत्तों को बालों पर किन-किन तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है.
करी पत्तों का तेल Curry Leaves Oil) बनाने के लिए आपको मुट्ठी भर करी पत्ते, नारियल का तेल (Coconut Oil) और मेथी दाने की जरूरत होगी. इस तेल को तैयार करने के लिए एक बर्तन को धीमी आंच पर चढ़ाकर उसमें नारियल का तेल डाल दीजिए. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें करी पत्ते और मेथी के कुछ दाने डालिए. कम से कम 8 से 10 मिनट इस तेल को पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने पर शीशी में भरकर रख लें. आप इसे ठंडा या हल्का गर्म करके बालों में लगा सकते हैं. यह तेल बालों को लंबा होने में मदद करेगा.
करी पत्ते से हेयर मास्क (Curry Leaves Hair Mask) बनाने के लिए आप करी पत्तों को ताजा या सुखाकर उनमें आंवला, शिकाकाई और रीठा मिलाकर मास्क तैयार करें. यह हेयर मास्क आपके बालों पर जादू की तरह असर दिखाएगा. इससे बालों का झड़ना रुकेगा और बालों को बढ़ने (Hair Growth) में मदद मिलेगी.
करी पत्तों को बेजान बालों में चमक लाने के लिए हेयर पैक (Hair Pack) की तरह इस्तेमाल करें. इस हेयर पैक को बनाने के लिए एक कप दही में कुछ करी पत्तों का पेस्ट बनाकर मिला लें. इस तैयार हुए हैयर पैक को बालों में तकरीबन एक घंटा लगाए रखने के बाद शैंपू से अच्छी तरह धो लें. आपको बालों में चमक नजर आने लगेगी.
Comments
Post a Comment