घी और शक्कर मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

✍️राज कबीर
आयुर्वेद में घी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। हेल्दी फैट्स से भरपूर घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। घी विटामिन A, C, D, K के अलावा कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप घी में शक्कर मिलाकर इसका सेवन या प्रयोग करते हैं, तो इससे भी स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिल सकते हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो घी और शक्कर का मिश्रण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको घी में शक्कर मिलाकर खाने के 5 फायदे बता रहे हैं।
घी में शक्कर मिलाकर खाने के फायदे- Ghee With Shakkar Health Benefits In Hindi
1. शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है
डायटीशियन गरिमा के अनुसार शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में घी और शक्कर का मिश्रण बहुत फायदेमंद है। शरीर में जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थ कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकते हैं। ऐसे में घी और शक्कर खाना बहुत लाभकारी है।
2.इम्यूनिटी मजबूत होती है
डायटीशियन गरिमा के अनुसार अगर दोपहर के भोजन के दौरान घी में शक्कर मिलाकर खाते हैं, यह न सिर्फ भोजन को पचाने में मदद करता है। साथ ही भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बेहतर बनाता है। दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

3. स्किन के लिए लाभकारी है
घी और शक्कर मिलाकर खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और रक्त शुद्ध होता है। साथ ही खून की कमी भी दूर होती है। इसका सीधा असर आपको त्वचा पर देखने को मिलता है। यह आपको एक साफ और निखरी त्वचा पाने में मदद करता है। आप खाने के साथ ही इस मिश्रण को त्वचा पर फेस स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा को बहुत फायदा मिलेगा।
4. हड्डियां मजबूत होती हैं
घी विभिन्न प्रकार के विटामिन और फैटी एसिड से भरपूर होता है, वही शक्कर में भी कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम के साथ ही कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और जोड़ों में दर्द, हड्डियों में फ्रैक्चर के जोखिम को कम करता है।

5.वजन प्रबंधन में मददगार है
बहुत से लोग सोचते हैं कि घी खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। घी में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो वजन नहीं बढ़ाते हैं। वहीं शक्कर प्राकृतिक चीनी का रूप है। इसमें रिफाइंड शुगर की तुलना में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। दोनों ही पाचन को बेहतर बनाने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। जिससे शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है।

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स