औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं तुलसी और तुलसी के बीज, डायबिटीज से लेकर पेट की समस्याओं का हैं रामबाण इलाज
✍️राज कबीर
तुलसी के बीज तिल के समान दिखते हैं और काले रंग के होते हैं. तुलसी के बीजों (Basil Seeds) का आयुर्वेदिक और चीनी चिकित्सा में उपयोग का एक लंबा इतिहास रहा है. तुलसी के बीजों (Tulsi Seeds) में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं.
तुलसी के बीजों में आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं. ये बीज घुलनशील फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं जो आंत की सेहत, ब्लड शुगर कंट्रोल, गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल और भूख नियंत्रण को बढ़ावा दे सकते हैं. आइए जानते हैं कि तुलसी के ये गुणकारी बीज हमारे शरीर को किस-किस तरह से फायदा पहुंचाते हैं.
तुलसी के बीजों के सेहत पर फायदे | Health Benefits Of Basil Seeds
तुलसी के बीजों में भूख को नियंत्रित करने की क्षमता होती है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी काफी कम होती है. ऐसे में इन बीजों को आप अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन बीजों का सेवन करते हैं तो आपको जल्दी भूख नहीं लगती और इस तरह वजन घटने लगता है.
टाइप 2 मधुमेह वाले रोगियों के लिए तुलसी के बीज बेहद फायदेमंद होते हैं. पानी में भिगोकर इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) तेजी से घटता है और नियंत्रित रहता है.
सदियों से तुलसी का इस्तेमाल सर्दी और जुकाम के इलाज के लिए किया जाता रहा है. तुलसी के बीज शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) का विकास करते हैं. आप काढ़े के रूप में इन बीजों का सेवन नियमित रूप से करें तो इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
पेट की सेहत के लिए बेहतरीन
तुलसी के बीज में घुलनशील फाइबर होते हैं जो हमारे पाचन को बेहतर बनाते हैं. आंतों की सेहत के लिए भी ये बीज बेहद फायदेमंद हैं. पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो इन बीजों को पानी में भिगोकर रख दें और उस पानी को पी जाएं. इससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है.
Comments
Post a Comment