नींद पूरी होने के बावजूद पूरे दिन रहते हैं सुस्त? जानिए क्या है आपके सुस्त रहने की वजह और उपाय
✍️राज कबीर
दिनभर सुस्त रहने की वजह क्या है?
सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोगों में सुस्ती की शिकायत रहती है। सुस्ती वह शारीरिक स्थिति है जिसमें हम बहुत ही थका हुआ महसूस करते हैं, ऐसा सिर्फ सुबह उठने के बाद ही नहीं बल्कि पूरे दिन महसूस किया जा सकता है। कई बार यह नींद पूरी ना होने की वजह से भी आप महसूस कर सकते हैं, लेकिन जब आपकी नींद पूरी हुई हो इसके बावजूद आप दिनभर थका हुआ महसूस करें तो इसका मतलब कुछ और है। सुबह से लेकर रात तक थका हुआ और सुस्त महसूस करने की कोई वजह हो सकती है जिसके बारे में यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
दिनभर सुस्त और थका हुआ महसूस करने की वजह हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है जब शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है और इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है। इस विटामिन की कमी से डायबिटीज और हाइपरटेंशन की भी समस्या होती है। इसलिए विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह की धूप जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
शरीर में आयरन की कमी
शरीर में आयरन की कमी की वजह से भी कई बार सुस्ती और थकान की शिकायत होती है। जो लोग लंबे समय तक बिस्तर पर बिना वजह लेटे रहते हैं, उनमें आयरन की कमी हो सकती है। अगर आप भी आयरन की कमी महसूस कर रहे हैं तो आप सबसे पहले इसकी जांच करवाएं और कमी होने पर अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें साथ ही डॉक्टर की सलाह पर आप आयरन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
ज्यादा तनाव लेना
कुछ लोग बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहते हैं बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहना भी आपको थका हुआ और सुस्त महसूस करा सकता है ज्यादा स्ट्रेस लेने से आप बहुत अधिक बीमार भी पड़ सकते हैं वही इसके विपरीत जब आप खुश रहते हैं तो आप अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं अगर आपको स्ट्रेस की वजह से नींद नहीं आ रही है तो अपने चिकित्सक की सलाह लें इसके अलावा नियमित व्यायाम जरूर करें।
स्वस्थ आहार की कमी और एक्सरसाइज ना करना
स्वस्थ आहार की कमी और एक्सरसाइज ना करना अस्वस्थ खानपान और एक्सरसाइज ना करना शरीर में विषाक्त पदार्थों के जमाव का कारण बनता है। जब आपका खान-पान हेल्दी होता है जिसमें फल सब्जियां डालें और अंडे शामिल होते हैं। इसके साथ ही आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। इससे आपका शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इससे आपके शरीर का ब्लड सरकुलेशन भी बढ़िया रहता है और आप हमेशा एनर्जी से भरे रहते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी आपको पूरे दिन ऊर्जावान रखता है।
Comments
Post a Comment