रात को सोने से पहले करें ये काम, बालों का झड़ना होगा कम और बालों का होगा विकास
Hair Care Tips: आप चाहें दिन में अपने बालों का कितना भी ध्यान क्यों ना रख लें, लेकिन रात के समय हेयर केयर रुटीन अपनाना बहुत जरुरी हो जाता है। वहीं इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप रात के समय में अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं और उनको झड़ने से बचा सकते हैं।रात में ऐसे रखें अपने बालों का ध्यान (Hair Care Routine In Night):
मालिश: रात को सोने से पहले अपने बालों की हल्के हाथ से मालिश करें, मालिश करके सोने से बल्ड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे हमारे बालों को आराम मिलता है जिसके चलते इनका झड़ना कम हो जाता है।
बालों को बांध कर सोएं: रात में सोने से पहले ध्यान रखें की आप अपने बालों को हल्का से बांध लें, इससेआपके बाल उ
लझेंगे नहीं और टूटने से बचे रहेंगे।बालों को सुलझाकर सोएं: रात को बिस्तर पर लेटने से पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें, रात में कंघी करके सोने से बालों में मॉइश्चर बना रहता है जिसकी वजह से आपके बाल ड्राइ नहीं होते हैं।
हेयर सीरम का इस्तेमाल: रात को सोने से पहले अपने बालों में हेयर सीरम का इस्तेमाल करें, इससे आपके बाल उलझेंगे नहीं और सॉफ्ट बने रहेंगे।
गीले बालों में ना सोएं: रात
को सोने से पहले अपने बालों को अच्छे से सुखा लें, गीले बालों में सोने से आपके सिर में दर्द हो सकता है। इसके साथ ही बाल कमजोर हो सकते हैं।
Comments
Post a Comment