सुबह उठते ही कमजोरी और थकान के कारण दिन भर रहते हैं सुस्त? खाएं ये 5 एनर्जी बढ़ाने वाले लड्डू

क्या आपको सुबह उठते ही कमजोरी और थकान महसूस होती है। या कई बार ये कमजोरी आपको पूरे दिन महसूस होती है और आप सुस्त रहते हैं। ये किसी भी कारण से हो लेकर ये आपके काम काज को प्रभावित कर सकता है। साथ ही पूरे दिन आपकी प्रोडक्टिविटी लो रह सकती है। ऐसे में आप ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जो कि आपकी कमजोरी दूर करे। तो, ऐसे में आप कमजोरी दूर करने के लिए लड्डू (Energy booster ladoo in hindi) खा सकते हैं। तो, आइए आज हम आपको 5 प्रकार के लड्डू (types of laddu) बताते हैं जिन्हें आप एनर्जी बढ़ाने के लिए खा सकते हैं।

कमजोरी दूर करने के लिए 5 लड्डू-Energy booster ladoo 
1. उड़द की दाल के लड्डू-Urad dal laddu
उड़द की दाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इसे दिल,लीवर और किडनी के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसके अलावा उड़द का दाल लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भी होता है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए इन तमाम गुणो को ध्यान में रख कर आप उड़द के लड्डू बना कर इसे खा सकते हैं। इसे खाने से सुबह से आपके शरीर में एनर्जी रहेगी और खास बात ये है कि इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि क्रेविंग को शांत करता है और ज्यादा मीठा खाने से रोकता है। तो, अगर आप या आपका बच्चा भी ज्यादा सुस्त और कमजोर है तो आप उन्हें उड़द के दाल से बना लड्डू खिला सकते हैं और खुद भी खा सकते हैं।
2.गोंद के लड्डू-Gond ke laddu benefits
गोंद के लड्डू खाने में बहुत ही टेस्टी होते हैं। लेकिन इनकी खास बात ये है कि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। गोंद के लड्डू हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि हेल्दी हड्डियों के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। साथ ही गोंद में पाए जाने वालें एंटीऑक्सीडेंट्स दिल के लिए भी अच्छा है। तो, कमजोरी से परेशान रहते हैं तो गोंद के लड्डू खाएं।
3.सौंठ के लड्डू-Sonth ke laddu benefits
सौंठ के लड्डू हमेशा से ही फायदेमंद माने गए हैं। आमतौर पर प्रेगनेंसी के बाद कमजोरी दूर करने और ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के लिए इसे खाया जाता है। ये लड्डू अदरक पाउडर से बनाया जाता है और इसमें काफी सारे ड्राई फ्रूट्स पड़े हुए होते हैं। सौंठ में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि शरीर की एनर्जी बढ़ाते हैं। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होता है जो कि शरीर की सूजन और दर्द को दूर कर सकता है।
4.मूंगफली तिल के लड्डू-Mungfali til ke laddu
मूंगफली और तिल से बने लड्डूआसानी से आपकी एनर्जी बढ़ा सकते हैं। दरअसल, दोनों ही खास विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर हैं। साथ ही इस दोनो में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि मांसपेशियों की ताकत बढ़ाते हैं और शरीर में गर्मी पैदा करते हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती है और आर सुस्ती व थकान से बच सकते हैं। तो, घर बैठे बनाएं मूंगफली और तिल के लड्डू और इन्हें रोज खाएं।
5. अखरोट के लड्डू-Akhrot ke laddu
अखरोट के लड्डू खाने में काफी टेस्टी होते हैं। लेकिन इनकी खास बात है इनमें मिलने वाला ओमेगा-3 जो कि ब्रेन बूस्टर भी है और एनर्जी बूस्टर भी। ये लड्डू कोई भी खा सकता है। आप सुबह नाश्ते के दौरान भी इस लड्डू का सेवन कर सकते हैं, जो कि शरीर की एनर्जी बढ़ाता है, दिमाग तेज करता है और दिन भर आपको एक्टिव रखता है। तो, एनर्जी बढ़ाने के लिए आप हर प्रकार की इन लड्डूओं का सेवन कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स