सर्दियों में बना लें अपनी हेल्थ और इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग, रोज खाएं ये सुपरफूड्स

✍️राज कबीर
सर्दियों के मौसम में सीजनल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए, इस मौसम में लोगों को अपनाी हेल्थ का थोड़ा-सा ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। अपनी दवाइयों को समय पर लेने के अलावा, लोगों को नियमित एक्सरसाइज करने और अच्छे खान-पान की मदद से सर्दियों में बीमारियों से बचने और स्वस्थ रहना आसान हो सकता है। ठंड के मौसम में आसानी से उपलब्ध होनेवाले कुछ सुपरफूड्स का सेवन करना भी आपकी हेल्थ को बहुत अधिक फायदा पहुंचाता है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में जो आयुर्वेद में इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स बताए गए हैं। (Immunity boosting ayurvedic foods in Hindi)
आंवला
कच्चे आंवलों से बनी चटनी हो या च्यवनप्राश, यह खट्टा फल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। आंवला एक एंटी-एजिंग फूड हो जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ स्किन और बॉडी को लम्बे समय तक जवां रखता है।
घी (Ghee)
हेल्दी फैट्स की बात हो तो देसी घी का नाम सबसे पहले आता है। कई स्टडीज में बताया गया है कि देसी घी मिलाने से अलग-अलग प्रकार के फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। साथ ही यह वजन को भी बढ़ने से रोकता है।
शहद
शहद के सेवन से स्वास्थ्य को अनगिनत फायदे हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाले तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स बैक्टेरिया और वायरस से शरीर को सुरक्षित रखता है। साथ ही यह स्किन को भी हेल्दी बनाता है।
अनार
एनर्जी देने के साथ-साथ अनार का सेवन करने से इम्यून पॉवर बढ़ती है और शरीर को कई अन्य प्रकार के फायदे होते हैं। यह ब्लड प्रेसर लेवल को कंट्रोल करने के साथ-साथ डायबिटीज को मैनेज करने में भी सहायता होती है।

Comments

Popular posts from this blog

एक कदम स्वास्थ्य की ओर

आखिर 22 -23 साल के युवाओं को गंभीर बीमारी क्यों हो रही है !

कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत, खानपान में आज से ही शामिल करें ये फूड्स