भारत के भांति भांति के मंदिरों में ये एक अनाम सा मंदिर है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर. . .(मानसून वाला मंदिर )
भारत के भांति भांति के मंदिरों में ये एक अनाम सा मंदिर है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर. . .
कानपुर से पचास किलोमीटर दूर भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव में स्थित ये जगन्नाथ मंदिर न सिर्फ अपने वास्तु की दृष्टि से अनोखा है बल्कि अपनी एक विशिष्टता के कारण यह मौसम विभाग का काम भी करता है।
जगन्नाथ मंदिर को कुछ इतिहासकार 11वीं सदी का मानते हैं तो कुछ इसे चार हजार साल पुराना मानते हैं। समय को लेकर इतिहासकार भले ही एकमत न हों लेकिन इसकी मौसम वाली भविष्यवाणी सबको चमत्कृत करती है। मंदिर का डिजाइन कुछ ऐसा है कि मौसम आने से करीब पंद्रह दिन पहले इसकी भीतरी दीवारों पर बूंदें टपकने लगती हैं। बूंदों के आकार से स्थानीय लोग अनुमान लगा लेते हैं कि इस साल मौसम कैसा रहनेवाला है। इस साल इस मंदिर में जो बूंदें टपक रही हैं वो छोटी हैं, जिसका अर्थ है कि इस वर्ष मौसम की बारिश कमजोर रहेगी। आश्चर्य की बात एक और है। जैसे ही बारिश शुरु होती है मंदिर से टपकनेवाली बूंदे गायब हो जाती है।
Comments
Post a Comment