Posts

मेथी के पत्ते भी करते हैं डेंगू से रिकवरी में मदद, जानिए ऐसे ही सुपरफूड्स के बारे में

Image
✍️राज कबीर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को डेंगू फीवर हुआ है, तो इन 5 खाद्य पदार्थों को उनके आहार में शामिल करें। ये आहार प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूती देंगे। डेंगू फीवर में मेथी के बीज या मेथी के पत्ते (fenugreek leaves for dengue) का सेवन मरीज को जरूर कराना चाहिए। मेथी और मेथी के पत्ते रोगी के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह साउंड स्लीप में मदद करते हैं। यह रोगी के ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट को भी नॉर्मल करने और बुखार कम करने में मदद करता है।  जैसे ही इन दिनों किसी को डेंगू होता है, तो सबसे पहले पपीते के पत्ते की खोज शुरू हो जाती है। कई शोध में पपीते के पत्ते को इस खतरनाक बीमारी से लड़ने में सक्षम माना (papaya leaf for dengue) गया गया है। पपीते के पत्तों का जलीय अर्क डेंगू बुखार से लड़ने में विशेष रूप से सक्षम होता है। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाता है। यह वायरल रोगों के खिलाफ एक नेचुरल एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है डेंगू रोगियों के पारंपरिक चिकित्सा में सबसे अधिक उपयोग में लाया जाता है नारियल पानी ...

बस एक मुट्ठी भीगे हुए अखरोट पूरी फैमिली की सेहत में कर सकते हैं सुधार, जानिए इसके फायदे

Image
अखरोट को ब्रेन फ़ूड के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे ब्रेन के साथ समग्र सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। तो चलिए आज नेशनल वालनट डे (National walnut day) के अवसर पर हेल्थ शॉट्स के साथ जानेंगे इसके महत्वपूर्ण फायदे। ब्रेन से लेकर सेक्सुअल हेल्थ तक यह आपके लिए प्रभावी रूप से काम करता है। सेहत के लिए इन रूपों में फायदेमंद होते हैं अखरोट 1. सेक्सुअल डिजायर को बढ़ाता है नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो डोपामाइन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। वहीं इसमें मौजूद आर्जिनिन भी एमिनो एसिड का एक प्रकार है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाता है, जो ब्लड वेसल्स को आराम पहुंचाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देते हैं। इस स्थिति में ब्लड की पर्याप्त मात्रा इंटिमेट एरिया तक पहुंचती है और आपकी उत्तेजना को बढ़ावा देती है। पुरुषों में बेहतर इरेक्शन में मदद करता है। 2. बच्चों की सेहत के लिए महत्वपूर्ण है अखरोट अखरोट में फोलेट के साथ ओमेगा -3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। यह दोनों ही प...

इन चीजों में है प्रोटीन पाउडर से ज्यादा पावर, मसल्स बनाने में इनका कोई तोड़ नहीं, नस-नस में भर देती हैं ताकत

Image
✍️ राज कबीर आजकल यंग जेनरेशन में मसल्स को गठीला बनाने के लिए होड़ सी मची है. युवा इसके लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं और इनमें से कुछ लोग प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आपके आसपास ही इतने तरह के फूड हैं इनमें प्रोटीन की कोई कमी नहीं होती. जिम में घंटों पसीना बहाना आज के युवाओं का नया क्रेज है. जिम में बॉडी बनाने के लिए ये युवा कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. बॉडी बनाने के लिए सबसे अहम होता है मसल्स को नया रूप देना. यानी 6 पैक एब्स या 8 पैक एब्स. इसके लिए युवाओं में दीवानगी की हद तक जुनून रहता है. इसी के चक्कर में कई युवा प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई अध्ययनों में यह कहा गया है कि प्रोटीन पाउडर से नुकसान भी हो सकता है. अच्छी बात यह है कि यदि आप प्रोटीन पाउडर की जगह आसपास ही मिलने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल करें तो इनके सेवन से प्रोटीन पाउडर से ज्यादा फायदा मिलेगा. प्रोटीन से भरपूर ये फूड प्रोटीन पाउडर से कहीं ज्यादा फायदेमंद होंगे और इससे भी अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा. इसलिए अगर जिम वाला प्रोटीन पाउडर लेने के लिए कहें तो इसके बदले ...

हरे अंगूर खाने से शरीर को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Image
✍️ राज कबीर हरे अंगूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है। हरे अंगूर गर्मियों में काफी मात्रा में मिलते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद भी करते हैं। हरे अंगूर खाने से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। हरा अंगूर खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है और ये कब्ज आदि की समस्या को भी आसानी से दूर करता हैं। बाजार में हरे और काले दो तरह के अंगूर मिलते हैं। हरे अंगूर खाने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ तनाव भी आसानी से दूर होता हैं। आइए जानते हैं हरे अंगूर खाने के अन्य फायदों के बारे में। हड्डियों को रखें स्वस्थ  हरे अंगूर खाने से हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। हरे अंगूर में पोटेशियम, विटामिन-बी और सी आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से हड्डियां मजबूत होने के साथ हड्डियों से संबंधित बीमारियों होने का खतरा भी कई गुना कम हो जाता हैं। हरे अंगूर खाने से हड्डियों को कमजोर भी नहीं हो...

खाली पेट आंवला खाने से मिलेंगे ये फायदे जानें सेवन का तरीका

Image
✍️राज कबीर आंवला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवले को सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसलिए अधिकतर लोग अपनी डाइट में आंवले को जरूर शामिल करते हैं। कुछ लोग आंवले को जूस, तो कुछ लोग पाउडर या मुरब्बा के रूप में लेते हैं। आप चाहें तो आंवले का सेवन खाली पेट भी कर सकते हैं। खाली पेट आंवले का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला खाने से शरीर की कई समस्याओं में आराम मिल सकता है। खाली पेट आंवला खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही आंवला पेट और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। आंवले के फायदों को देखते हुए आपको भी इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि खाली पेट आंवला खाना अधिक लाभकारी हो सकता है 1.खाली पेट आंवला खाने के फायदे- इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए आंवला खाली पेट आंवले का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। आंवला में विटामिन सी मौजूद हो...

इन सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्चा, हो सकते हैं ये नुकसान

Image
बहुत से लोग कच्ची सब्जियों का सलाद खाना पसंद करते हैं. खीरा, टमाटर, पत्तागोभी जैसी सब्जियों का सलाद पोषक तत्वों से भरपूर होती है. हालांकि कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जिन्हें ठीक से पकाया न जाए, तो आपको इनमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स का पूरा फायदा नहीं मिलता. अधिकांश सब्जियां कच्ची खाई जाती हैं, वहीं कुछ ऐसी भी होती हैं जिन्हें आपको पका कर ही खाना चाहिए. चाहे आप उबाल लें, स्टीम करें, भूनें या तलें, यह अलग-अलग सब्जियों पर डिपेंड करता है. आइए जानते हैं कि कौन सी एसी सब्जियां हैं, जिन्हें पकाए बिना नहीं खाना चाहिए. 1. पालक पालक में फोलेट होता है और इसे कच्चा खाने के बजाय इसे स्टीम करने से फोलेट के स्तर को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है. 2. बैंगन कच्चा बैंगन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है. बैंगन को कच्चा खाते हैं तो उल्टी, पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है. बैंगन में मिलने वाला सोलनिन न्यूरोलॉजिकल और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्या के लक्षण पैदा कर सकता है. ऐसे में जब भी बैंगन खाएं, पहले इसे अच्छे से पका लें. 3. आलू कच्चे आलू में सोलेनाइन नामक टॉक्सिन होता है, जिससे गैस,...

सर्दियों में अंडा खाने के फायदे और नुकसान जान चौंक जाएंगे आप

Image
✍️ राज कबीर अंडा दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला एक ऐसा फूड है जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में खाया जा सकता है. अंडे को पोषण से भरपूर माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर के मसल्स की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं.  अंडा दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला एक ऐसा फूड है जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक में खाया जा सकता है. अंडे को पोषण से भरपूर माना जाता है. इसमें मौजूद प्रोटीन शरीर के मसल्स की ग्रोथ के लिए अच्छे माने जाते हैं. अंडे (Eggs In Winter) की तासीर गर्म होती है. जिस वजह से इसे सर्दियों के मौसम में खाने की सलाह दी जाती है. आपको बता दें कि अंडे में प्रोटीन के अलावा एसेंशियल अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, आयरन, विटामिन ए, बी 6, बी 12, फोलेट, एमिनो एसिड, फॉस्फोरस और सेलेनियम पाए जाते हैं. वहीं, इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन बी 12 और सेलेनियम इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा अंडे का सेवन करें. क्योंकि ज्यादा मात्रा में अंडा खाने से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं. अंडा खाने से होने वाले फायदे- Anda ...